_m.webp)
बिजनेस डेस्क। फैस्टिवल सीजन आते ही लोग सोना चांदी खरीदने लगते है, जल्दबाजी में कई बार लोग नकली भी घर लेकर आते है और बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में आप ऐसी गलती ना करें इसलिए हम आपको बता रहे है कि आप असली और नकली में पहचान कैसे कर सकते है।
मार्केट में आज कल नकली चीजें भी हूबहू असली जैसी लगती है। इसलिए आपको दोनों में पहचान करने आना चाहिए।
चांदी की ज्वेलरी की शुद्धता का पता लगाने के लिए एक आइस क्यूब लें। अब आप अपना गहना, सिक्का या जो भी आपके पास चांदी का है ले उस पर बर्फ रखें। कुछ सेकंड में अगर ज्वेलरी बर्फ से चिपकने लगे तो इसका मतलब वह असली है और अगर चांदी बर्फ से हट रहा है, तो वो नकली है।
BIS हॉलमार्क
असली सोने के आभूषणों पर BIS हॉलमार्क (Bureau of Indian Standards) होता है। ये हॉलमार्क का निशान सोने की शुद्धता की निशानी है।
चुंबक टेस्ट
एक चुंबक लें और सोने के आभूषण को उसके पास लाएं. असली सोना Non Magnetic होता है और चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता। अगर आपका आभूषण चुंबक की ओर आकर्षित हो रहा है, तो समझ जाएं यह लोहा, निकल या अन्य किसी धातु का मिश्रण हो सकता है।
Vinegar Test
एक कटोरी में थोड़ा सिरका लें। सोने के आभूषण को 5-10 मिनट के लिए इसमें डालें असली सोने पर सिरके का कोई असर नहीं पड़ता है। अगर आभूषण का रंग बदलता है तो ये नकली या मिश्रित धातु हो सकता है।