PF खाते में नाम या जन्मतिथि गलत होने से रुक गया है पैसा? अब मिनटों में घर बैठे खुद करें सही
PF खाते में गलत दर्ज हो गई है जन्मतिथि तो अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें ठीक।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 01:42:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 01:42:10 PM (IST)
PF खाते में नाम या जन्मतिथि गलत होने से रुक गया है पैसा? अब मिनटों में घर बैठे खुद करें सहीHighLights
- PF खाते में गलत दर्ज हो गई है जन्मतिथि
- अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
- घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें ठीक
बिजनेस डेस्क। यदि आपके कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खाते में आपकी जन्मतिथि
या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो अब आपको परेशान होने या पीएफ दफ्तरों के चक्कर लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को घर बैठे ऑनलाइन अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुधारने की सुविधा दी है।
EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सदस्य जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा के जरिए अपने नाम, जन्मतिथि और नौकरी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियों में बदलाव के लिए आसानी से अनुरोध कर सकते हैं।
EPFO खाते में जन्मतिथि ऑनलाइन कैसे ठीक करें?
अगर आपके पीएफ खाते में जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।
- सबसे पहले EPFO की आधिकारिक Member Portal वेबसाइट पर जाएं। यहां अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'Manage' टैब के अंदर Joint Declaration का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें। इसी सुविधा के जरिए EPF खाते में दर्ज व्यक्तिगत जानकारियों में सुधार का अनुरोध किया जाता है।
- अपनी संबंधित Member ID का चयन करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पुरानी जानकारी दिखेगी, जिसके सामने आप अपनी सही जन्मतिथि दर्ज करें।
- जन्मतिथि में सुधार की पुष्टि के लिए मान्य दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी जानकारियां जांचने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इसके बाद आपके नियोक्ता और EPFO की मंजूरी मिलते ही आपके खाते में जन्मतिथि अपडेट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- क्या इस महीने कट कर आई है आपकी सैलरी? घबराएं नहीं! जानिए EPFO का नया नियम