Hurun Rich List 2026: अंबानी नहीं, अदाणी हैं देश के सबसे अमीर शख्स, देखें टॉप-10 अरबपतियों की सूची
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनका परिवार एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कार...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:57:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:57:33 AM (IST)
Hurun India Rich List 2026HighLights
- अंबानी नहीं, अदाणी हैं देश के सबसे अमीर शख्स
- गौतम अदाणी और अंबानी की नेटवर्थ का फासला
- हुरुन लिस्ट में कौन कौन है शामिल
बिजनेस डेस्क। गौतम अदाणी और उनका परिवार 9.23 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर बने हुए हैं। गौतम अदाणी परिवार की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये हुई है। मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति में 10% की गिरावट देखने को मिली मुकेश अंबानी 8.63 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों उद्योगपतियों के बीच करीब 60,000 करोड़ रुपये का अंतर है।
हुरुन लिस्ट में कौन कौन है शामिल
- गौतम अदाणी और उनका परिवार ₹9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।
- दूसरे स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और उनका परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ है।
- आर्सेलर मित्तल के एलएन मित्तल और उनका परिवार ₹3.39 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
- चौथे स्थान पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सायरस पूनावाला और उनका परिवार आता है, जिनकी संपत्ति ₹3.03 लाख करोड़ है।
- एचसीएल की रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार ₹2.79 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- इसके बाद आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला और उनका परिवार ₹2.69 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ छठें स्थान पर हैं।
- सन फार्मा के दिलीप संघवी ₹2.65 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि विप्रो के अजीम प्रेमजी और उनका परिवार ₹2.63 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं।
- वेदांता रिसोर्सेज के अनिल अग्रवाल और उनका परिवार ₹2.08 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ नवें स्थान पर हैं।
- टोरेंट फार्मा के समीर मेहता और उनका परिवार ₹1.89 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: गिर गए सोना चांदी के दाम, देखें अब आपके शहर में कितना चल रहा है रेट
अरबपतियो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
भारत में 1 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले अरबपतियो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते एक साल में भारत में 27 नए डॉलर अरबपति जुड़े हैं। 5 साल पहले भारत में केवल 237 डॉलर अरबपति थे। अगर पूरी रिच लिस्ट की बात करें तो इस साल 128 नए लोग जुड़े हैं, जबकि पिछले 5 सालों में 803 नए नाम शामिल हुए हैं।