• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

टिकट बुकिंग करना हो , ट्रेन स्टेटस चेक या खाना ऑर्डर करना हो सब होगा रेलवे की एक ही प्लेटफॉर्म पर

ट्रेन यात्रियों के लिए 'वरदान' है ये एक अकेला ऐप। जनरल-रिजर्व्ड टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर करने इसमें सब हो जाएगा।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:20:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:20:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टिकट बुकिंग करना हो , ट्रेन स्टेटस चेक या खाना ऑर्डर करना हो सब होगा रेलवे की एक ही प्लेटफॉर्म पर
टिकट बुकिंग करना हो , ट्रेन स्टेटस चेक या खाना ऑर्डर करना हो सब होगा रेलवे की एक ही प्लेटफॉर्म पर

HighLights

  1. अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं
  2. RailOne App में मिलने वाली बड़ी सुविधाएं
  3. कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें?

बिजनेस डेस्क। अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो भारतीय रेलवे का RailOne App आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। पहले जहां ट्रेन टिकट, जनरल टिकट, लाइव स्टेटस और खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप्स (जैसे IRCTC, UTS, NTES) डाउनलोड करने पड़ते थे, वहीं अब 'रेल वन' ऐप ने इन सभी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर यात्रियों का काम बेहद आसान कर दिया है।

इस ऐप की मदद से आपका न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि मोबाइल का स्टोरेज भी खाली रहेगा। आइए जानते हैं इस ऑल-इन-वन ऐप के बड़े फायदों के बारे में।

RailOne App में मिलने वाली बड़ी सुविधाएं

रिजर्व्ड और जनरल टिकट बुकिंग: इस ऐप से आप लंबी दूरी की रिजर्व और तत्काल टिकट तो बुक कर ही सकते हैं, साथ ही लोकल या कम दूरी के लिए जनरल टिकट भी आसानी से खरीद सकते हैं।

प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग: स्टेशन पर बिना लाइन में लगे आप इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।

लाइव लोकेशन ट्रैकिंग: आपकी ट्रेन इस वक्त कहां है, कितनी लेट है और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसका लाइव स्टेटस (NTES) आप देख सकते हैं।

PNR स्टेटस चेक: अपनी टिकट का पीएनआर स्टेटस और सीट/बर्थ की स्थिति पल भर में जान सकते हैं।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर: सफर के दौरान अपनी सीट पर ही मनपसंद और हाइजीनिक खाना मंगवाने के लिए e-Catering सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Rail Madad: यदि सफर के दौरान कोच में गंदगी, पानी की कमी या कोई अन्य समस्या हो, तो आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मासिक पास (MSST): रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए सीजन टिकट या मंथली पास बनाने और रिन्यू करने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है।

कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें?

सबसे पहले अपने Android फोन के Google Play Store या iPhone के Apple App Store पर जाकर 'RailOne' सर्च करें और इसे इंस्टॉल करें।

ऐप इंस्टॉल होने के बाद अपने मोबाइल नंबर, IRCTC या UTS क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आसानी से लॉग-इन करें।

सुरक्षा के लिए आप इसमें बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस आईडी) और mPIN भी सेट कर सकते हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।