INDIGO से सफर करने वाले को लगेगा झटका, बैगेज चार्ज से लेकर बच्चों तक का बढ़ा किराया
अगर आप भी INDIGO से ट्रैवल करते है तो अब आपका खर्चा पहले से ज्यादा हो जाएगा। INDIGO ने अपने कुछ चार्जेज बढ़ा दिया हैं।
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 03:59:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 04:04:10 PM (IST)
INDIGO से सफर करना हुआ मंहगाHighLights
- INDIGO से सफर करने वाले को लगेगा झटका
- Infant चार्ज हुआ महंगा
- अकेले ट्रेवल करने वाले बच्चे के लिए बढ़ी चार्ज
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप या आपकी फैमली का कहीं बाहार फ्लाइट से जाने का मन था तो अब आपको बजट और बढ़ानी पड़ेगी। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया हैं। इंडिगो एयरलाइन ने अपनी कुछ जरूरी सेवाओं के लिए शुल्कों में इजाफा कर दिया हैं।
Infant चार्ज हुआ महंगा
पहले 2 साल से कम उम्र के बच्चों को चार्ज 2,000 रुपए था, चूंकि वो बच्चे अलग से सीट नहीं लेते तो इतना भी चार्ज काफी था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया हैं। 'इन्फेंट चार्ज' को 2,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया गया है, यानी अब यात्रियों को 1,000 रुपए ज्यादा देने होंगे।
IndiGo के नियम के मुताबिक तीन दिन से ज्यादा और दो साल तक की उम्र के बच्चों को infant माना जाता हैं और infant के लिए अलग सीट बुक नहीं की जा सकती हैं।
अकेले ट्रेवल करने वाले बच्चे के लिए बढ़ी चार्ज
इसके साथ ही indigo ने 5 से 12 साल के बच्चे यानी जो बिना अपने माता पिता या किसी बड़े व्यक्ति के यात्रा करते है उनके लिए भी शुल्क बढ़ा दी हैं। ये शुल्क 5,000 रुपए से बढ़कर 5,999 रुपए हो गया हैं।
बैगेज की भी चार्जेज बढ़ी
एयरलाइन की वेबसाइट पर baggage और दूसरी add-on services के लिए भी अलग-अलग शुल्क निर्धारित हैं.