• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa Bazar: इंदौर में 2,800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 4,900 रुपये लुढ़की, देखें ताजा रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के दबाव से इंदौर सर्राफा बाजार में सोना 2,800 रुपये सस्ता हो गया और चांदी 4,900 रुपये टूटकर 1,84,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:12:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:12:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Sarafa Bazar: इंदौर में 2,800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 4,900 रुपये लुढ़की, देखें ताजा रेट्स
Indore Sarafa Bazar: इंदौर में 2,800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 4,900 रुपये लुढ़की, देखें ताजा रेट्स

HighLights

  1. इंदौर सर्राफा बाजार में सोना 2,800 रुपये सस्ता
  2. चांदी 4,900 रुपये टूटकर 1,84,800 रुपये प्रति किलो
  3. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट क्यों आई?

बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के दबाव के चलते कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। कॉमेक्स (Comex) वायदा बाजार में आई तेज गिरावट का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला है। आज 13 नवंबर 2026 को इंदौर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां सोना केडबरी 2,800 रुपये प्रति दस ग्राम टूटकर 1,41,000 रुपये के स्तर पर आ गया है, वहीं चांदी चौरसा 4,900 रुपये लुढ़ककर 1,84,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

ऑल इंडिया बुलियन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सोने-चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं।

  • 24 कैरेट सोना: ₹14,084 प्रति ग्राम (₹1,40,841 प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹12,901 प्रति ग्राम (₹1,29,010 प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट सोना: ₹10,563 प्रति ग्राम
  • 999 शुद्ध चांदी: ₹1,86,288 प्रति किलोग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट क्यों आई?

विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.68 फीसदी चढ़कर 93.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके साथ ही अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों ने भी निवेशकों की धारणा पर दबाव बनाया है। कॉमेक्स पर सोना वायदा 100 डॉलर टूटकर 3,950 डॉलर प्रति औंस (ऊपरी स्तर 4,000 और निचला स्तर 3,925 डॉलर) पर आ गया। इसी तरह चांदी वायदा 185 सेंट घटकर 51.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।


इंदौर सर्राफा का हाल

स्थानीय बाजार में नकद और आरटीजीएस भावों में भी नरमी रही। सोना आरटीजीएस में ₹1,37,300 और 22 कैरेट सोना ₹1,25,850 (जीएसटी अतिरिक्त) प्रति दस ग्राम बोला गया। वहीं चांदी आरटीजीएस ₹1,79,450 प्रति किलो और चांदी सिक्का ₹2,300 प्रति नग पर रहा। ज्वेलर्स के अनुसार, घटे हुए दामों पर फिलहाल ग्राहकी थोड़ी सुस्त है, लेकिन आने वाले दिनों में वैवाहिक सीजन की जोरदार डिमांड निकलने की पूरी उम्मीद है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।