• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

इंदौर सराफा : ब्याज दरें बढ़ने से डॉलर मजबूत, सोने और चांदी की कीमतें गिरीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद गुरुवार शाम तो अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखन...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 06:34:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 06:34:15 PM (IST)
इंदौर सराफा : ब्याज दरें बढ़ने से डॉलर मजबूत, सोने और चांदी की कीमतें गिरीं
सोने और चांदी की कीमतें गिरीं। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली
  2. कामेक्स पर सोना वायदा 28 डालर टूटकर 4342 डॉलर प्रति औंस रहा
  3. चांदी वायदा 66 सेंट घटकर 63.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद गुरुवार शाम तो अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कामेक्स पर सोना वायदा 28 डालर टूटकर 4342 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 66 सेंट घटकर 63.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय हाजिर मार्केट और घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव नीचे आए हैं। गुरुवार को इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये टूटकर 148900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1200 रुपये घटकर 230500 रुपये प्रति किलो रह गई। दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स (0.25 फीसदी) की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।


फेडरल रिजर्व के इस फैसले से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिसके दबाव में सोने और चांदी के भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे हैं। साल में पहली बार, फेडरल रिजर्व ने सर्वसम्मति से ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ाकर 4 फीसदी कर दीं, जिसमें ट्रंप द्वारा चुने गए फेड अध्यक्ष वार्श भी शामिल थे।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4314 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4335 डॉलर और नीचे में वायदा 4255 डॉलर प्रति औंस चांदी वायदा 63.93 डॉलर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 64.44 डॉलर और नीचे में वायदा 62.53 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 148900, सोना आरटीजीएस में 151050 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138500 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 149200 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 230500, चांदी आरटीजीएस 227500, चांदी टंच 231200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2480 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 231700 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, यहां देखें दिल्ली-मुंबई से लेकर भोपाल-इंदौर तक के रेट