
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के सख्त बयानों के दबाव में अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने में गिरावट जारी रही। कामेक्स पर सोना वायदा 23 डालर टूटकर 4050 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी जारी रही। इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 143800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
दो दिन में सोना करीब 1400 रुपये तक टूट गया। वहीं चांदी की सप्लाई टाइट रहने और कामेक्स पर चांदी वायदा 59 सेंट बढ़कर 52.96 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते इंदौर मार्केट में भी चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। चांदी में आगे वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की अच्छी डिमांड आने की उम्मीद है। इंदौर में चांदी चौरसा 900 रुपये बढ़कर 189700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि वॉलर ने दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने का समर्थन किया और संकेत दिया कि अगर महंगाई और बढ़ती है, तो 50 बेसिस पॉइंट की बड़ी बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है। बाजार में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना लगभग 99 फीसदी मानी जा रही है, जबकि निवेशक मौद्रिक नीति के बारे में और संकेतों के लिए अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, चीन के केंद्रीय बैंक ने सोना खरीदना जारी रखा है। अक्टूबर में लगातार 24वें महीने चीन ने सोना खरीदा, जिससे उसका भंडार बढ़कर 78.3 मिलियन फाइन ट्राय औंस हो गया। 2026 के पहले नौ महीनों में चीन ने 103.26 टन सोना जोड़ा, जिससे उसका कुल भंडार 2,409.59 टन हो गया।
हालांकि, चीन में सोने का घरेलू उत्पादन सालाना आधार पर 11.44 फीसद घटकर 347.99 टन रह गया, जबकि खपत 0.28 फीसद बढ़कर 684.62 टन हो गई। इसमें सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग में 26.26 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई।आभूषणों की खपत में 33.86 फीसद की भारी गिरावट आई।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने वैश्विक निवेश मांग में वृद्धि के अपने अनुमान को 400 टन से घटाकर 200 टन कर दिया है, जिसका कारण सोने की छड़ों और सिक्कों की कमजोर खरीदारी है। हालांकि, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी के अनुमान को बढ़ाकर 2026 के लिए कम से कम 848 टन कर दिया गया है।
कामेक्स वायदा पर सोना 4050 डालर प्रति औंस और ऊपर में वायदा 4066 डालर और नीचे में वायदा 4026 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 52.96 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 53.17 डालर और नीचे में वायदा 51.30 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 143800, सोना आरटीजीएस में 139900, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 128250 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 144300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 189700, चांदी आरटीजीएस 184450, चांदी टंच 189700 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2400 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 188800 रुपये पर बंद हुई थी।