• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa: ब्याज बढ़ने की आशंका से चांदी 4000 और सोना 600 रुपये हुआ सस्ता

चांदी-सोने की पिछले वर्षों के मुकाबले बड़ी हुई कीमतों के कारण बाजार में ग्राहक की नगण्य है। हालांकि आगामी त्योहारी सीजन को लेकर व्यापारिक उत्साहित है ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 02:05:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 02:09:27 PM (IST)
Indore Sarafa: ब्याज बढ़ने की आशंका से चांदी 4000 और सोना 600 रुपये हुआ सस्ता
इंदौर सराफा।

HighLights

  1. क्रूड में तेजी कीमतों पर नकारात्मक असर डाल रही है।
  2. उधर, ज्वैलरी इंडस्ट्री में विश्व व्यापी रिसेशन का दौर है।
  3. चीन में लगभग 1000 से ज्यादा दुकान बंद हो गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सट्टेबाजी जोर पकड़ रही है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक निवेशकों की मुुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने से सोना और चांदी वायदा टूट गया। कामेक्स पर सोना वायदा 54 डालर घटकर 4341 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 249 सेंट घटकर

63.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 600 रुपये घटकर 149000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 4000 रुपये घटकर 230200 रुपये प्रति किलो रह गई।


ज्वेलर्स का कहना है कि उम्मीद से ज़्यादा महंगाई ने अगले हफ़्ते फेडरल रिज़र्व की सख़्त पालिसी की उम्मीद बढ़ा दी है। अगस्त में यूएस पीपीआई 0.4 फीसद बढ़ा, जबकि सालाना प्रोड्यूसर महंगाई बढ़कर 5.4 फीसद हो गई, जो 5.3 फीसद के अनुमान से ज़्यादा थी।

इसकी वजह एनर्जी की बढ़ती कीमतें और लागत में बढ़ोतरी का असर था। मिडिल ईस्ट में यूएस-ईरान के बीच बढ़ते हमलों के बीच तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को और बढ़ा दिया, जिससे बाज़ार में 16 सितंबर को फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 70 फीसद से ज़्यादा हो गई।

डालर इंडेक्स और क्रूड में आई तेजी भी कीमती धातुओं पर नकारात्मक असर डाल रही है। उधर, ज्वैलरी इंडस्ट्री में विश्व व्यापी रिसेशन का दौर है, और इसके चलते चीन में लगभग 1000 से ज्यादा दुकान बंद हो गई है।

चांदी-सोने की पिछले वर्षों के मुकाबले बड़ी हुई कीमतों के कारण बाजार में ग्राहक की नगण्य है। हालांकि आगामी त्योहारी सीजन को लेकर व्यापारिक उत्साहित है और दीपावली के समय अच्छी ग्राहक की उम्मीद रख रहे हैं।

कामेक्स वायदा पर सोना 4341 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4360 डालर और नीचे में वायदा 4300 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 63.93 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 64.33 डालर और नीचे में वायदा 62.86 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 149000, सोना आरटीजीएस में 151500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138850 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 149600 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 230200, चांदी आरटीजीएस 227100, चांदी टंच 231000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2470 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 234200 रुपये पर बंद हुई थी।