• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : चांदी 2000 रुपये टूटी, सोने के भाव में भी मंदी, अच्छी ग्राहकी के संकेत

मजबूत डॉलर और अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व के अधिकारियों के सख़्त मानेटरी पालिसी पर कायम रहने के बयानों के दबाव में अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने-चा...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 06:43:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 06:43:51 PM (IST)
Indore Sarafa : चांदी 2000 रुपये टूटी, सोने के भाव में भी मंदी, अच्छी ग्राहकी के संकेत
सोना-चांदी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. सोने-चांदी में गिरावट के चलते से आगे अच्छी ग्राहकी के संकेत है
  2. अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही
  3. साल के अंत से पहले एक और बढ़ोतरी हो सकती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मजबूत डॉलर और अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व के अधिकारियों के सख़्त मानेटरी पालिसी पर कायम रहने के बयानों के दबाव में अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही।

कामेक्स पर सोना वायदा 58 डालर टूटकर 4258 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 175 सेंट घटकर 63.53 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गया। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में मंदी का सिलसिला जारी रही।

गुरुवार को इंदौर में सोना केडबरी 450 रुपये घटकर एक बार फिर डेढ़ लाख के नीचे 149600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2000 रुपये घटकर 230300 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का कहना है कि सोने-चांदी में गिरावट के चलते से आगे अच्छी ग्राहकी के संकेत है।


फेड ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर 25 बेसिस पाइंट बढ़ाकर 3.75 से 4 प्रतिशत कर दी और संकेत दिया कि साल के अंत से पहले एक और बढ़ोतरी हो सकती है। बाज़ार में अक्टूबर में दर बढ़ने की 53 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है।

रिचमंड फ़ेड के प्रेसिडेंट टाम बार्किन ने कहा कि ऊंची दरें और आगे और सख्ती का खतरा बिज़नेस में महंगाई की उम्मीदों को कम कर सकता है और आर्थिक गतिविधि को ज़्यादा कमज़ोर किए बिना कीमतों के दबाव को नियंत्रित कर सकता है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4258 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4303 डालर और नीचे में वायदा 4241 डॉलर प्रति औंस चांदी वायदा 63.53 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 64.54 डालर और नीचे में वायदा 63.31 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 149600, सोना आरटीजीएस में 149900 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 150050 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 230300, चांदी आरटीजीएस 226500, चांदी टंच 231008 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 232300 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: गिर गए सोना चांदी के दाम, देखें अब आपके शहर में कितना चल रहा है रेट