
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने से सोना-चांदी वायदा घटकर बंद हुआ।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 4 डॉलर घटकर 4377 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 73 सेंट घटकर 66.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके प्रभाव से शनिवार को भारतीय बाजारों में चांदी के दाम तो घटकर खुले लेकिन सोने में मामूली मजबूती देखी गई। इंदौर में चांदी चौरसा 700 रुपये घटकर 234500 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं सोना केडबरी 100 रुपये सुधरकर 150400 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। व्यापारिक धारणा सोने में बड़ी मंदी की नहीं है।
एक ज्वेलर्स का कहना है कि सोने की कीमतों में एक बार बढ़ना शुरू हो चुकी है। इस बीच जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड ने सोने को लेकर बड़ा टारगेट दे दिया है उनका कहना है कि यहां से सोना डबल कीमतों पर जा सकता है।
क्रिस वुड के मुताबिक, सोने का भाव बढ़कर 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश से डॉलर कमजोर हो सकता है, जिसका फायदा सोने को मिल सकता है।
इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150400, सोना आरटीजीएस में 153400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 140650 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 150300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 234500, चांदी आरटीजीएस 235000, चांदी टंच 235200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2520 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 235200 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price today: सोना चांदी हुआ धड़ाम, घट गई कीमतें, देखें दिल्ली से लेकर इंदौर तक का रेट