• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

एमपी में बदला इन्वेस्टमेंट ट्रेंड, सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव से डरे लोग, सुरक्षित निवेश के लिए बैंकों में एफडी कराने की होड़

वित्त विशेषज्ञों का भी मानना है कि वर्तमान में सोने-चांदी में निवेश करना सही नहीं है। एफडी में निवेश करने पर एक निश्चित ब्याज तो मिलता ही है और किसी त...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 06:14:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 06:14:05 PM (IST)
एमपी में बदला इन्वेस्टमेंट ट्रेंड, सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव से डरे लोग, सुरक्षित निवेश के लिए बैंकों में एफडी कराने की होड़
शहर में बढ़ा एफडी में निवेश करने का ट्रेंड।

HighLights

  1. सप्लाई चेन टूटने से चांदी में गिरावट, शेयर बाजार भी अस्थिर
  2. सुरक्षित ब्याज के लिए 7 से 8.5% वाली FD बनी पहली पसंद
  3. सोने पर बढ़े टैक्स के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट की तरफ बढ़े लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पश्चिम एशिया के युद्ध व डॉलर के मजबूत होने से देश में सोने-चांदी की कीमतों में कभी गिरावट आती है तो कभी तेजी आ रही है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने को लेकर शहर के लोग असमंजस में हैं। वहीं यही हाल शेयर बाजार में है। ऐसे में शहर में निवेश को लेकर लोगों का ट्रेंड कुछ बदला है। लोगों का बैंकों में एफडी करने का ट्रेंड बढ़ रहा है।

वित्त विशेषज्ञों का भी मानना है कि वर्तमान में सोने-चांदी में निवेश करना सही नहीं है। एफडी में निवेश करने पर एक निश्चित ब्याज तो मिलता ही है और किसी तरह का रिस्क नहीं है।

क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

सीए आशीष पारेख के मुताबिक जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत स्थिति में रहता है तब सोने के दाम देश में गिरते हैं। यदि सोना मजबूत यानी महंगा होता है तो डॉलर कमजोर होता है। वर्तमान परिस्थितियों में अमेरिका निवेश को अपने यहां बढ़ा रहा है। इस वजह से डॉलर मजबूत हो रहा है। जिससे देश में सोने-चांदी के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। सीए पारेख के मुताबिक वर्तमान में सरकार भी नहीं चाहती कि सोना खरीदा जाए, जिससे डॉलर मजबूत हो।


महंगा सोना, टैक्स वृद्धि और प्रभावित सप्लाई चेन

सोना पहले से ही महंगा था, चूंकि सोना बाहर से मंगाया जाता है तो उसकी खरीद-फरोख्त डॉलर में होती है। सोने में देश के लोग कम इन्वेस्ट करें इसलिए इस पर टैक्स भी बढ़ाया गया है। इसलिए वर्तमान में सोना खरीदना समझदारी नहीं है। पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से वर्तमान में पूरी दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित है। इसलिए चांदी के भावों में गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़ें- क्या है संविधान का आर्टिकल 329? जिसके आगे बेअसर हो गई कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका

इसलिए बढ़ रहा है शहर में एफडी (FD) का ट्रेंड

सीए आशीष पारेख के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियों में बाजार में सोने-चांदी की मांग कम हुई है। यही हाल ग्वालियर सराफा में भी है। लोग अब सुरक्षित निवेश के लिए बैंकों में एफडी कर रहे हैं। इसका फायदा यह है कि एक तो पूरा पैसा सुरक्षित रहता है, दूसरे बैंक सात से साढ़े आठ प्रतिशत के बीच ब्याज भी देते हैं। इसलिए शहर के लोग भी सोने-चांदी की तरफ न जाकर बैंकों की तरफ जा रहे हैं। इसका एक फायदा यह भी होगा कि बैंकों के पास भी पैसा पहुंचेगा तो वे मजबूत होंगी।