_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अमेरिका में iPhone Duo भारत से एक लाख रुपए सस्ता मिल रहा हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे है कि वहां से अपने लिए, अपने दोस्त भाई के लिए ले आएं तो रुक जाइए, आप बहुत बड़ी गलती करने जा रहे है।
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये हैं। वहीं अमेरिका में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 1999 डॉलर यानी 1,91,837 रुपए है। iPhone 18 Pro की कीमत भारत में 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती हैं। वहीं अमेरिका में इनकी शुरुआती कीमत 1199 डॉलर यानी 1,15,060 और 1299 डॉलर यानी 1,24,657 रुपए हैं।
अमेरिका या किसी भी देश से हम कोई समान ले कर भारत आते है तो उस पर कस्टम ड्यूटी लगती है। भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के पर्यटक ₹75,000 तक का सामान ड्यूटी फ्री अपने साथ ला सकते हैं। चूंकि iPhone की प्राइस इससे काफी ज्यादा है तो आपको ड्यूटी देनी पड़ सकती हैं।
हालांकि अगर आप सिर्फ एक फोन अपने साथ ला रहे है और वो निजी इस्तेमाल किया हुआ तो कस्टम अधिकारी उसे इस्तेमाल किया हुआ निजी सामान मान सकते हैं और कोई चार्जेज नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें- iPhone की ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी कहीं, स्टोर्स पर रात भर खड़े रहे लोग, आखिर क्या है इसमें खास?
अगर आप विदेश में 1 साल या इससे ज्यादा समय तक रहे है और महिला है तो 40 ग्राम और पुरुष या अन्य यात्री 20 ग्राम तक के सोने के गहने बिना किसी ड्यूटी के ला सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्री 1 नया लैपटॉप अपने साथ बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं।