• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

एमपी के लिए IRCTC का धमाकेदार ऑफर, मात्र ₹19,990 में करें पंच धामों की यात्रा, इंदौर से चलेगी 'भारत गौरव' ट्रेन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' (पैकेज कोड- WZBG-65) की घोष...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 02:56:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 02:56:41 PM (IST)
एमपी के लिए IRCTC का धमाकेदार ऑफर, मात्र ₹19,990 में करें पंच धामों की यात्रा, इंदौर से चलेगी 'भारत गौरव' ट्रेन
एमपी के इन 9 स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा।

HighLights

  1. रामलला के दर्शन और गंगासागर की डुबकी
  2. एमपी के इन 9 स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा
  3. जानें किराया और सुविधाओं की पूरी डिटेल

बिजली डेस्क। अगर आप लंबे समय से अपने माता-पिता को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और पावन धामों की यात्रा कराने का मन बना रहे थे, तो अब इंतज़ार खत्म हुआ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' (पैकेज कोड- WZBG-65) की घोषणा की है। 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली यह यात्रा आपको उत्तर और पूर्व भारत के 5 सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों के दर्शन कराएगी।

11 दिनों का सफर, 5 महातीर्थों का संगम

यह विशेष ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से रवाना होगी और 20 अप्रैल 2026 को वापस लौटेगी। 10 रात और 11 दिनों के इस सफर में यात्रियों को इन पवित्र स्थलों पर ले जाया जाएगा:

  • पुरी: महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के दर्शन।
  • गंगासागर: कोलकाता में मां काली के दर्शन और पवित्र गंगासागर की यात्रा।
  • देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक।
  • वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर और मां गंगा की आरती।
  • अयोध्या: भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन।

मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों से ले सकेंगे ट्रेन

राज्य के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा दी है। यात्री इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी से इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं।


किफायती दाम: बजट के अनुसार चुनें अपनी क्लास

IRCTC ने इस पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति इसमें शामिल हो सके:

  • इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): मात्र ₹19,990 प्रति व्यक्ति।
  • स्टैंडर्ड (थर्ड एसी): ₹32,800 प्रति व्यक्ति।
  • कंफर्ट (सेकंड एसी): ₹43,250 प्रति व्यक्ति।
  • विशेष नोट: गंगासागर में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते वहां सभी श्रेणियों के यात्रियों को नॉन-एसी मल्टी-शेयरिंग रूम में ठहराया जाएगा।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

इस यात्रा को 'ऑल-इंक्लूसिव' बनाया गया है, यानी एक बार टिकट लेने के बाद यात्रियों को खाने-पीने और ठहरने की चिंता नहीं करनी होगी:

  • भोजन: यात्रा के दौरान तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना)।
  • आवास: होटल में रुकने की व्यवस्था (कैटेगरी के अनुसार एसी/नॉन-एसी)।
  • सुरक्षा: हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड और पूरे ग्रुप के लिए एक टूर एस्कॉर्ट।
  • लोकल ट्रांसपोर्ट: दर्शनीय स्थलों तक जाने के लिए बसें और अयोध्या में ई-रिक्शा की सुविधा।
  • बीमा: सभी यात्रियों के लिए ट्रेवल इंश्योरेंस भी शामिल है।

इन बातों का रखें ध्यान

पैकेज में मंदिरों की एंट्री फीस, बोटिंग का खर्च, वीआईपी दर्शन के टिकट, लॉन्ड्री और व्यक्तिगत दवाइयों का खर्च शामिल नहीं है। यह खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें- 10 अप्रैल से बदल जाएंगे टोल के नियम, देशभर के नेशनल हाईवे पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद, FASTag हुआ अनिवार्य

कैसे करें बुकिंग?

इस यात्रा के लिए सीटें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवंटित की जा रही हैं। इच्छुक श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के पर्यटक सुविधा केंद्रों (Tourist Facilitation Center) से भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।

SOURCE: IRCTC