• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Jio Platforms IPO में पैसा लगाएं या नहीं? Paytm, LIC और Hyundai समेत बड़े IPOs की लिस्टिंग का पूरा सच जानिए यहां

Jio Platforms IPO : आज देश का सबसे बड़ा IPO खुलने जा रहा है जिसे लेकर मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 08:13:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 08:13:11 AM (IST)
Jio Platforms IPO में पैसा लगाएं या नहीं? Paytm, LIC और Hyundai समेत बड़े IPOs की लिस्टिंग का पूरा सच जानिए यहां
Jio Platforms IPO में पैसा लगाएं या नहीं? Paytm, LIC और Hyundai समेत बड़े IPOs की लिस्टिंग का पूरा सच जानिए यहां

HighLights

  1. आज देश का सबसे बड़ा IPO खुलने जा रहा है
  2. Jio Platforms का IPO आज 21 अक्टूबर को खुल रहा है
  3. क्या Jio शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिला पाएगा ?

बिजनेस डेस्क। Jio Platforms का IPO आज 21 अक्टूबर को खुल रहा है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या Jio शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिला पाएगा या बड़े IPO का पुराना ट्रेंड फिर देखने को मिलेगा?

भारत के प्राइमरी मार्केट में कई बड़े IPO आए, लेकिन सभी ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों को शानदार रिटर्न नहीं दिया। आंकड़ों के अनुसार, ₹10,000 करोड़ से ज्यादा साइज वाले 13 IPO में से 8 ने अपेक्षाकृत कमजोर या सीमित प्रीमियम पर शुरुआत की।


NSE

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के शेयर भी इश्यू प्राइस से केवल 0.84% प्रीमियम पर लिस्ट हुए।

Hyundai Motor India

अक्टूबर 2024 में इस कंपनी का ₹27,858 करोड़ का IPO आया था और इसके शेयर ₹1,960 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,934 पर लिस्ट हुए, यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 1.3% का नुकसान हुआ।

LIC

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का IPO मई 2022 में आया था। इसके शेयर ₹949 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹867.20 पर लिस्ट हुए थे। शेयर ने करीब 8.62% डिस्काउंट पर बाजार में शुरुआत की।

Paytm

One 97 Communications के ₹18,300 करोड़ के IPO के शेयर नवंबर 2021 में ₹2,150 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,950 पर लिस्ट हुए थे। यानी निवेशकों को पहले ही दिन करीब 9.3% का नुकसान हुआ।

LG Electronics India

इस कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 50% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।

इससे साफ पता चलता है कि किसी कंपनी का बड़ा नाम, ब्रांड या IPO का बड़ा साइज बेहतर लिस्टिंग की गारंटी नहीं देता। शेयर की कीमत किस स्तर पर तय हुई है और लिस्टिंग के समय बाजार का माहौल कैसा है, निवेशकों की मांग, वैल्यूएशन और बाजार की परिस्थितियां भी अहम भूमिका निभाती हैं।

Jio Platforms IPO

मंगलवार को Jio Platforms IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹260 बताया गया था। कंपनी का ऊपरी प्राइस बैंड ₹1,119 प्रति शेयर है। इस हिसाब से लिस्टिंग का भाव ₹1,379 हो सकता है। बता दें कि ग्रे मार्केट में प्रीमियम IPO खुलने से पहले और सब्सक्रिप्शन के दौरान बदलता रहता है।

(डिस्क्लेमर: किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, उसके कारोबार की पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़े और फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह लें)