• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

लाड़ली लक्ष्मी योजना: एमपी की बेटियों को मिलेंगे 1.43 लाख रुपये, जानिए पात्रता से आवेदन तक पूरी जानकारी

Ladli Laxmi Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक मजबूती देने के लिए संचालित है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 12:39:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 12:42:53 PM (IST)
लाड़ली लक्ष्मी योजना: एमपी की बेटियों को मिलेंगे 1.43 लाख रुपये,  जानिए पात्रता से आवेदन तक पूरी जानकारी
लाड़ली लक्ष्मी योजना: जानें कौन पात्र और कैसे करें आवेदन (AI Generated Image)

HighLights

  1. माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना जरूरी है
  2. आवेदन में समग्र आईडी और परिवार आईडी जरूरी है
  3. निर्धारित राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में मिलेगी

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Scheme MP) बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को निर्धारित राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाता है। हालांकि, योजना का लाभ लेने के लिए जन्म, परिवार, निवास और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

कौन ले सकता है लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ? (Ladli Laxmi yaojana Elegiblity)

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ऐसी बालिका पात्र है, जिसका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ हो। बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए। साथ ही माता-पिता की अधिकतम दो संतान होनी चाहिए। दूसरी संतान के मामले में परिवार नियोजन अपनाया जाना जरूरी है। इसके अलावा बालिका का आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीयन होना चाहिए और माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।


पहले प्रसव से जन्मी बालिका को परिवार नियोजन अपनाए बिना भी योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, जिन परिवारों में अधिकतम दो संतान हैं और माता या पिता की मृत्यु हो गई है, वहां बालिका के जन्म के 5 वर्ष होने तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

हालांकि, ऐसी स्थिति में यदि महिला या पुरुष दूसरी शादी करता है और पहले से ही दो बच्चे हैं, तो दूसरी शादी से जन्मी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

तीन बेटियां एक साथ जन्म लेने पर भी लाभ

योजना में विशेष परिस्थितियों के लिए भी प्रावधान किया गया है। पहली डिलीवरी के समय यदि एक साथ तीन बच्चियां जन्म लेती हैं, तो तीनों बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जेल में बंद महिला कैदियों से जन्मी पात्र बालिकाएं भी योजना के दायरे में आती हैं। बलात्कार पीड़ित बालिका या महिला से जन्मी संतान के रूप में जन्म लेने वाली बालिका को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

परिवार नियोजन नहीं अपनाने पर विशेष प्रावधान

स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जिन परिवारों ने परिवार नियोजन नहीं अपनाया है, उनके मामलों में भी योजना के तहत विशेष व्यवस्था है। ऐसे मामलों में एक वर्ष के स्थान पर दो मामलों तक स्वीकृति देने का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है।

अनाथालय और गोद ली गई बालिकाओं के लिए नियम

अनाथालय या संरक्षण गृह में रहने वाली बालिका के लिए भी योजना का प्रावधान है। अनाथालय या संरक्षण गृह के अधीक्षक को बालिका के अनाथालय में प्रवेश के 1 साल के अंदर और उसकी आयु 5 वर्ष होने से पहले आवेदन करना होगा। इसी तरह, बालिका को गोद लेने वाले माता-पिता को उसे गोद लेने के 1 साल के अंदर आवेदन करना जरूरी है।

कैसे करें लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन?

पात्र बालिका के लिए आवेदन कई माध्यमों से किया जा सकता है। आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे अथवा ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यहां होम पेज पर दिए गए “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर जाकर आगे बढ़ना होगा। नए पेज पर बालिका और उसके परिवार की समग्र आईडी से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Ladli Laxmi Yojana Documents)

योजना के लिए आवेदन करते समय बालिका और परिवार से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध रखना आवश्यक है। इनमें बालिका की समग्र आईडी और परिवार आईडी, माता या पिता के साथ बालिका का फोटो तथा दूसरी बालिका की स्थिति में परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र शामिल है।

सभी जरूरी दस्तावेज JPG, JPEG, PNG, GIF आदि निर्धारित फॉर्मेट में होने चाहिए। इनके अलावा अन्य फॉर्मेट मान्य नहीं हैं। दस्तावेजों की फाइल का आकार भी 40 KB से 200 KB के बीच होना चाहिए। इससे कम या अधिक आकार की फाइल मान्य नहीं होगी।

सीधे बैंक खाते में मिलती है राशि

लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत निर्धारित राशि पात्र बालिका के बैंक खाते में सीधे भुगतान की जाती है। इसलिए आवेदन करते समय बैंक खाते और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरना जरूरी है। आवेदन में गलत जानकारी या विवरण होने पर योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।