छठ पर्व के पहले दिन घरेलू गैस की कीमतों में राहत, कमर्शियल सिलिंडर हुआ महंगा
छठ महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:50:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:50:32 AM (IST)
छठ पर्व के पहले दिन घरेलू गैस की कीमत में राहत, कमर्शियल सिलिंडर हुआ महंगाHighLights
- छठ पर्व के पहले दिन घरेलू गैस की कीमत में राहत
- सरकारी तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के ताजा रेट जारी किए
- घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर के ताजा भाव
बिजनेस डेस्क। आज 13 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के पहले दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आम परिवारों के उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर के ताजा भाव
- दिल्ली: घरेलू सिलिंडर ₹939.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,820.00
- नोएडा: घरेलू सिलिंडर ₹939.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,757.50
- मुंबई: घरेलू सिलिंडर ₹941.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,774.50
- कोलकाता: घरेलू सिलिंडर ₹968.00 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,964.00
- लखनऊ: घरेलू सिलिंडर ₹979.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,932.50
- पटना: घरेलू सिलिंडर ₹1,031.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹3,110.50
- बेंगलुरु: घरेलू सिलिंडर ₹944.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,774.00
- जयपुर: घरेलू सिलिंडर ₹945.50 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,839.00
- तिरुवनंतपुरम: घरेलू सिलिंडर ₹951.00 और कमर्शियल सिलिंडर ₹2,861.50
होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ
नवंबर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर में हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,820 रुपये और पटना में 3,110.50 रुपये तक पहुंच गई है। कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और खानपान से जुड़े छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ना तय है।
कैसे तय होते हैं गैस के दाम?
देश में एलपीजी की दरें इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) द्वारा तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और केंद्र तथा राज्य सरकारों के टैक्स को ध्यान में रखकर नए रेट जारी करती हैं।