• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

मध्य प्रदेश की 'सीखो कमाओ योजना' में इतना मिलता है स्टाइपेंड, जानिए कैसे करें अप्लाई

मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के लिए कई योजना चला रही है, इनमें से एक योजना है सीखो कमाओ योजना, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 12:39:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 12:39:56 PM (IST)
मध्य प्रदेश की 'सीखो कमाओ योजना' में इतना मिलता है स्टाइपेंड, जानिए कैसे करें अप्लाई
मध्य प्रदेश की सीखो कमाओ योजना में इतना मिलता है स्टाइपेंड, जानिए कैसे करें अप्लाई

HighLights

  1. पैसा कमाने के साथ-साथ हुनर भी सीखें
  2. MP सरकार की इस योजना में हर महीने मिलेंगे ₹10,000
  3. मध्य प्रदेश की इस योजना में जानिए कैसे करें अप्लाई

बिजनेस डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए एक ऐसी योजना चला रही है जिसमें अच्छी खासी स्टाइपेंड भी मिलती है।

मध्य प्रदेश सरकार निर्माण करने वाले श्रमिकों और उनके बच्चों को बेहतर कौशल प्रशिक्षण का लाभ देने के लिए सीखों कमाओ योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत काम सीखने के दौरान कर्मचारियों को स्टाइपेंड भी दिया जाता है।

मध्य प्रदेश के लेबर डिपार्टमेंट की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सीखो कमाओ योजना के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि निर्माण श्रमिक और उनके बच्चे अपने हुनर से कमाई कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार की तरफ से कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपने हुनर को निखार सकें।


कितना मिलता है स्टाइपेंड

सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत पात्र निर्माण श्रमिक और उनके बच्चों यानी कौशल प्रशिक्षण हासिल करने वाले लोगों को हर महीने 8000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp Username Feature: अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे WhatsApp चैट, जानिए क्या है नया फीचर

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • लिंक ओपन करने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसमें बैंक से जुड़ी जानकारी, फोटो, शैक्षणिक योग्यता से लेकर व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है, उसे भर दें।
  • इसके बाद आप जिस सेक्टर में ट्रेनिंग लेना चाहते हैं उसका चुनाव करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद वेरिफिकेशन के जरिए युवाओं का चयन किया जाता है।
  • चुने गए युवाओं को उनके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज या फोन के माध्यम से जानकारी भेजी जाती है।