• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

8th Pay Commission पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानिए कब लागू होगी बढ़ी हुई सैलरी और कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर!

आठवें वेतन आयोग पर राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए गठन की तिथि से 18 मह...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 04:21:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 04:21:00 PM (IST)
8th Pay Commission पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानिए कब लागू होगी बढ़ी हुई सैलरी और कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर!
मई 2027 तक आ सकती है 8th CPC की रिपोर्ट।

HighLights

  1. मई 2027 तक आ सकती है 8th CPC की रिपोर्ट
  2. राज्यसभा में केंद्र सरकार ने दिए ये अहम संकेत
  3. स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है 8वां वेतन आयोग

बिजनेस डेस्क। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के गठन के कई महीनों बाद भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में वेतन संशोधन की समय सीमा को लेकर संशय बना हुआ है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि उनके नए वेतन ढांचे की तस्वीर कब साफ होगी और संशोधित वेतन उनके खातों में कब से आना शुरू होगा। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी फिटमेंट फैक्टर या नए सैलरी स्ट्रक्चर पर कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है, लेकिन वित्त मंत्रालय ने आयोग की सिफारिशें सौंपे जाने की संभावित समय सीमा स्पष्ट कर दी है।

मई 2027 तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना

आठवें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए गठन की तिथि से 18 महीने की अवधि दी गई है। इस समयावधि के आधार पर यह माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग मई 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को प्रस्तुत कर सकता है।


रिपोर्ट के बाद कैसे मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि आयोग द्वारा सिफारिशें सौंपते ही वेतन वृद्धि स्वतः लागू नहीं हो जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद केंद्र सरकार सभी सिफारिशों की गहन समीक्षा करेगी। समीक्षा के पश्चात ही सरकार यह निर्णय लेगी कि सिफारिशों को पूरी तरह लागू किया जाए या उनमें कुछ संशोधन किए जाएं। कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।

आयोग के कामकाज में सरकार का हस्तक्षेप नहीं

वित्त मंत्रालय के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को अपनी कार्यप्रणाली तय करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है। आयोग के लिए यह अनिवार्य नहीं है कि वह अपनी बैठकों, परामर्शों या विचाराधीन प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट सरकार से साझा करे। फिलहाल आयोग दिल्ली, चेन्नई और पुडुचेरी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में संबंधित हितधारकों और कर्मचारी संघों के साथ विचार-विमर्श के दौर आयोजित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- आम आदमी को बड़ा झटका... Paytm Payments Bank होगा बंद, कोर्ट में RBI ने दी जानकारी

फिटमेंट फैक्टर को 3.68 करने की प्रमुख मांग

कर्मचारी संगठनों की ओर से न्यूनतम मूल वेतन, पेंशन, महंगाई भत्ता (DA), और मकान किराया भत्ता (HRA) जैसे कई मुद्दों पर अपने सुझाव दिए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 किए जाने की है। उल्लेखनीय है कि फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है जिसके आधार पर किसी भी कर्मचारी के मौजूदा मूल वेतन को नए वेतनमान में बदला जाता है।

  • वर्तमान स्थिति: 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुई थी।
  • संभावित बढ़ोतरी: यदि सरकार कर्मचारी संगठनों की मांग स्वीकार करते हुए फिटमेंट फैक्टर में बड़ा संशोधन करती है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम मूल वेतन और पेंशन में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिल सकता है।