Moneyview IPO vs A-One Steels India: तगड़े GMP के साथ बंद हो रहे हैं ये 2 IPO! जानिए किस IPO में पैसे लगाना होगा फायदेमंद?
Moneyview IPO vs A-One Steels India: इस हफ्ते IPO मार्केट में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है। 2 बड़े IPO मनीव्यू और ए-वन स्टील्स IPO में बिडिंग का आ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 11:55:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 11:55:18 AM (IST)
Moneyview IPO vs A-One Steels IndiaHighLights
- 2 IPOs में बोली लगाने का अंतिम दिन
- मनीव्यू और ए-वन स्टील्स IPO का GMP क्या है?
- जानिए किस IPO में पैसे लगाना होगा फायदेमंद?
बिजनेस डेस्क। Moneyview IPO और ए-वन स्टील्स इंडिया IPO के लिए आज बोली लगाने का लास्ट दिन है। ऐसे में यहां हम आपको इसकी GMP, सब्सक्रिप्शन स्टेटस और लिस्टिंग प्राइस बता रहे है।
Moneyview Ipo
- मनीव्यू IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और इसे निवेशकों से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- बिडिंग के दूसरे दिन तक इश्यू करीब 6.22 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी सब्सक्रिप्शन में सबसे आगे रही, जिसमें 16.08 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।
- रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में ये 5.41 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) पोर्शन 0.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
- मनीव्यू IPO के शेयरों की ग्रे मार्केट में अच्छी प्रीमियम कीमत देखने को मिल रही है। मनीव्यू IPO का GMP ₹14 है। जिसे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹48 होने का संकेत मिल रहा है।
2. A-One Steels India
- ए-वन स्टील्स इंडिया IPO को कुल 1.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों को 1.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की कैटेगरी में 2.18 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।
- जबकि QIBs ने दूसरे दिन के आखिर तक अपने लिए रिज़र्व शेयरों का 0.10 गुना सब्सक्रिप्शन किया था।
- A-One Steels IPO का GMP ₹56 है, जिसे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹461 होने का संकेत मिलता है। ये IPO प्राइस ₹405 से 13.83% ज्यादा है।