
बिजनेस डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल (IPL) से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी अब अपनी पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए मेंटर के रूप में नजर आएंगे।
'कैप्टन कूल' मैदान से बाहर अपनी शाही लाइफस्टाइल और तगड़ी कमाई के लिए भी जाने जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की कुल नेटवर्थ करीब 1,000 करोड़ से 1,200 करोड़ रुपये के बीच है। आईपीएल के सभी सीजन से उन्होंने अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं आईपीएल 2026 में सीएसके ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उनकी अनुमानित मासिक आय करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।
ब्रांड एंडोर्समेंट: धोनी SBI, मास्टरकार्ड, जियो सिनेमा, गल्फ ऑयल, फायर-बोल्ट, कार्स24 और ओप्पो जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
स्टार्टअप्स में निवेश: माही एक सफल निवेशक भी हैं। उन्होंने खाता बुक, कार्स24 और गरुड़ एयरोस्पेस जैसे कई बड़े स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जहां से उन्हें शानदार रिटर्न मिलता है।
आलीशान घर और फार्महाउस
धोनी के पास रांची और देहरादून में करोड़ों के घर हैं। रांची में उनका 43 एकड़ में फैला शानदार फार्महाउस है, जहां वे ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। इसके अलावा रांची में उनका 'माही रेजीडेंसी' नाम से एक होटल भी है।
कार और बाइक कलेक्शन
धोनी के गैराज में Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599 GTO और Mercedes-Benz GLE जैसी लग्जरी कारें हैं। वहीं उनके बाइक कलेक्शन में Ducati 1098, Kawasaki Ninja H2, Harley-Davidson Fat Boy और Yamaha RD 350 शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दूल्हे राजा की बारात में चार चांद लगा देंगी ये शानदार लग्जरी कारें, देखते ही हर मेहमान रह जाएगा दंग