_m.webp)
बिजनेस डेस्क। NSE के 22,569 करोड़ रुपये के मेगा IPO में बोली लगाने वाले लाखों निवेशकों की का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। अगर आपने भी देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के पब्लिक इश्यू में दांव लगाया है, तो अब आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपकी झोली में शेयर आए या नहीं।
ग्रे मार्केट में एनएसई के शेयरों को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही हैं। फिलहाल इसका जीएमपी करीब 65 रुपये यानी 4 प्रतिशत के आसपास चल रहा हैं। 1,785 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो स्टॉक की लिस्टिंग लगभग 1,850 रुपये प्रति शेयर पर हो सकती हैं।
ये आईपीओ 17 सितंबर 2026 को खुला और 21 सितंबर 2026 को बंद हुआ। तीन दिनों की बिडिंग के दौरान इसे निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।
आंकड़ों के अनुसार, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी को 12.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) 6.55 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल इनवेस्टर कैटेगरी में इसे 1.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे कुल मिलाकर यह आईपीओ overall 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ हैं।
बता दें कि ये पूरा इश्यू 12.64 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है यानी आईपीओ से मिलने वाला 22,569 करोड़ रुपये का पूरा फंड सीधे बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा, एक्सचेंज को इससे कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी।
इसका प्राइस बैंड 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जिसमें 8 शेयरों का लॉट साइज रखा गया। बता दें कि कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
यह भी पढ़ें- SIP का पेमेंट करते हैं UPI से? जानिए नए नियम के बाद आपकी जेब पर कितना होगा असर
BSE के अलॉटमेंट वेरिफिकेशन पेज पर जाएं। वहां इश्यू टाइप में 'इक्विटी' को सेलेक्ट करें और फिर ड्रॉप-डाउन लिस्ट से 'नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया' को चुनें। अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर डाले, कैप्चा कोड भरें और 'सर्च' (Search) बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट देख लें।