• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

NSE IPO: आज खुल गया देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ, जानिए कितना है GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज

देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO आज खुलने वाला है जिसे लेकर निवेशकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आर्टिकल में जानते है शेयर का क्या प्राइस बैंड,लॉट...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 02:13:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 02:13:30 PM (IST)
NSE IPO: आज खुल गया देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ, जानिए कितना है GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज
NSE IPO: आज खुल गया देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ

HighLights

  1. शेयर का प्राइस बैंड क्या रहेगा ?
  2. NSE IPO GMP ग्रे मार्केट कितना है ?
  3. इसका लॉट साइज क्या है ?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से लोगों को NSE के IPO का इंतजार था, आखिरकार आज ये निवेशकों के लिए खुल गया। एनएसई का आईपीओ आज 17 सिंतबर को निवेशकों के लिए खुल गया है और 24 सितंबर को बंद हो जाएगी।

शेयर का प्राइस बैंड

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी NSE IPO के शेयर का प्राइस बैंड 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कल 16 सितंबर को कंपनी ने कई एंकर निवेशकों से 6,746.2 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं। कंपनी सर्कुलर के मुताबिक, एक्सचेंज ने एंकर इन्वेस्टर्स को 1,785 रुपये प्रति शेयर की दर से 3,77,93,739 इक्विटी शेयर आवंटित किए थे। बता दें कि एंकर बुक में 98 म्यूचुअल फंड स्कीम्स और 27 लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां शामिल थीं।


NSE IPO GMP ग्रे मार्केट कितना है ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी NSE का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹160 से ₹170 प्रति शेयर के बीच है।

इसका लॉट साइज क्या है ?

हर लॉट में 8 शेयर हैं, इसका मतलब रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा। इसके बाद बोली लगाई जा सकती है।

किसे कितना मिलेगा?

कुल इश्यू का 35% रिटेल निवेशकों को मिलेगा, 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रखा गया है और बाकी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए आरक्षित है।

ब्रोकरेज हाउसेस का क्या कहना है?

एंजेल वन ने सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। जियोजीत ने भी मीडियम-टू-लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए "सब्सक्राइब" रेटिंग दी है। जबकि रेलीगेयर ने ट्रेडिंग एक्टिविटी और वैल्यूएशन से जुड़े जोखिमों के बीच संतुलन का हवाला देते हुए IPO पर "न्यूट्रल" रुख अपनाया है।

आपको लेना चाहिए या नहीं ?

हर निवेशकों को पैसे लगाने से पहले कुछ चीजें अच्छे से समझ लेनी चाहिए। NSE की कमाई शेयर बाजार में होने वाली ट्रेडिंग और उसके वॉल्यूम पर निर्भर करती है और NSE की करीब 79% आय ट्रांजैक्शन चार्ज से आती है। ऐसे में अगर बाजार में ट्रेडिंग गतिविधि या ट्रेडिंग वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव हुआ, तो इसका सीधा असर NSE की कमाई पर पड़ेगा।

आज कल ऑप्शंस ट्रेडिंग शेयर बाजार में ट्रेडिंग का एक अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि, ज्यादा सट्टेबाजी वाली ट्रेडिंग को कम करने के लिए रेगुलेटर्स ने कुछ कदम उठाए है। इसलिए निवेशकों को ये मान के नहीं चलना चाहिए कि डेरिवेटिव्स में तेजी के दौरान NSE ने जिस ग्रोथ का अनुभव किया था, वह आगे भी वैसा रहेगा।

NSE की रेगुलेशन काफी सख्त है, इसमें SEBI जैसे रेगुलेटर्स की निगरानी रहती है. अगर आप नियमों का पालन नहीं करते है तो कार्रवाई भी हो सकती है. बता दें कि NSE के इंटरनेशनल कारोबार से जुड़े मामलों में IFSCA निगरानी करता है.