_m.webp)
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने प्याज की रेट 35 रुपए रखी है, लेकिन आपको मार्केट में रेट 60 के करीब मिलेगी ऐसा क्यों चल रहा है इसे जानते है।
आम आदमी के लिए अच्छी खबर है। पिछले 9 दिनों में थोक बाजारों में प्याज की कीमतों में 9% की कमी देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों में भी गिरावट की उम्मीद है।
डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर् अफेयर्स के आंकड़ों को मुताबिक, भारत में प्याज की एवरेज रिटेल कीमत 53.84 रुपये प्रति किलो रही, जो यह एक साल पहले 27.71 रुपये प्रति किलो कीमत से करीब 94% ज्यादा है. प्याज की एवरेज होलसेल कीमत 45.65 रुपये प्रति किलो रही।
सरकार अपने 1.21 लाख टन के बफर स्टॉक का इस्तेमाल बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाने और कीमतें कंट्रोल करने के लिए कर रही है। प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड के तहत 24 अगस्त से NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के जरिए प्याज 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचना शुरु किया।
प्याज की सप्लाई बढ़ाने के लिए उत्पादन वाले इलाकों से बड़े खपत वाले शहरों और बाजारों तक प्याज पहुंचाने में रेलवे रैक और ट्रकों और मोबाइल वैन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़कों के साथ-साथ रेलवे की स्पेशल मालगाड़ियों यानी कांदा एक्सप्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक देश के करीब 48 शहरों में यह सुविधा पहुंचाई जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, यहां देखें दिल्ली-मुंबई से लेकर भोपाल-इंदौर तक के रेट
वित्त वर्ष 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल ये 307.67 लाख टन था।