
बिजनेस डेस्क। 15 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बावजूद आम जनता को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के निदेशक अरविंद कुमार के हालिया बयान ने साफ कर दिया है कि तेल कंपनियां मौजूदा कीमतों से संतुष्ट नहीं हैं और आने वाले समय में ईंधन के दाम और बढ़ सकते हैं।
IOCL के निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के भारी दबाव और परिचालन लागत में हुई वृद्धि की तुलना में ₹3 की यह बढ़ोतरी "बहुत मामूली" है।
बयान के मुख्य अंश:
यह भी पढ़ें- सोना, पेट्रोल और विदेश यात्रा... आपकी ये 3 आदतें कैसे खाली कर रही हैं देश का खजाना? समझें गणित
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कंपनियों का दावा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कीमतों का पूरा बोझ आम जनता पर नहीं डाला है और घाटे को कम करने के लिए यह 'मामूली वृद्धि' अनिवार्य थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बनी रहीं, तो कंपनियां अपनी 'अंडर-रिकवरी' (लागत से कम कीमत पर बिक्री) को कवर करने के लिए भविष्य में कीमतों में और संशोधन कर सकती हैं।