_m.webp)
बिजनेस डेस्क।आज सुबह 6 बजे ब्रेंट क्रूड 0.61 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 102.47 डॉलर पर ट्रेड कर रहा। जबकि, WTI 48 सेंट टूटकर 91.68 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। कल ब्रेंट 3.83 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 103.08 डॉलर पर बंद हुआ था। जबकि, अमेरिकी कच्चे तेल का बेंचमार्क WTI 92.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद मई से ही घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। जिस वजह से सरकारी कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर करीब ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। जबकि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई हैं।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹ 111.21 प्रति लीटर है। पिछले 10 दिनों में कीमत ₹111.18 से ₹111.21 के बीच रही हैं।
