
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले करोड़ों किसानों का ध्यान अब अपनी अगली किस्त पर है। हाल ही में योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद से ही लाभार्थी किसान 24वीं किस्त के समय को लेकर उत्सुक हैं।
योजना के नियमों के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की वित्तीय मदद तीन समान किस्तों (₹2,000 प्रत्येक) में देती है।
फिलहाल कृषि मंत्रालय की तरफ से 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, योजना के पुराने पैटर्न से इसके जारी होने के समय का अनुमान लगाया जा सकता है:
किस्त की राशि में बढ़ोतरी को लेकर चल रहीं अटकलों पर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है।
कृषि मंत्री की ओर से स्पष्टीकरण:
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद (लोकसभा) में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह स्पष्ट किया था कि पीएम किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि (₹6,000) को बढ़ाने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं है।
इसका सीधा अर्थ है कि किसानों को पूर्व की भांति ही ₹2,000 प्रति किस्त के हिसाब से ही सहायता राशि मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश