PM Kisan Yojana: कब आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, देखें डिटेल्स
पीएम किसान योजना की किस्त को लेकर संस्पेंस बना हुआ है, इस आर्टिकल में जानेंगे कब तक रिलीज होगी 24वीं किस्त।
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 12:09:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 01:41:45 PM (IST)
पीएम किसान सम्मान निधि योजनाHighLights
- कब आएगा पीएम किसान योजना का पैसा
- क्यों अटक जाता है पैसा ?
- अपना स्टेटस ऐसे चेक करें
बिजनेस डेस्क। देश का हर किसान अपने किस्त के इंतजार में है, ऐसे में सरकार कब रिलीज कर रही है किस्त यहां जानते हैं। इसके साथ ही कुछ किसानों का नाम अटक भी सकता है तो देख लें कि कहीं आप भी इस लिस्ट में नहीं हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपए मिलते हैं। पैसे तीन किस्तों में 2000 रुपए करके मिलते हैं। किस्त लगभग हर चार महीने के अंतराल में आते है।
कब आएगा पैसा ?
23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी और इस हिसाब से 4 महीने का अंतराल अक्टूबर में होगा तो 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है। पिछले साल यानी 2025 में किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। जबकि 2024 में 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। फिलहाल सितंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में अगले पिछले 2 साल के ट्रेंड को देखें तो सरकार 5 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर के बीच 24वीं किस्त जारी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price today: सोना चांदी हुआ धड़ाम, घट गई कीमतें, देखें दिल्ली से लेकर इंदौर तक का रेट
क्यों अटक जाता है पैसा ?
कई बार कई कारणों से किसानों का पैसा अटक जाता हैं। सरकार समय-समय पर पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को सलाह देती रहती है कि क्या-क्या चीजें अपडेट करनी हैं।
- सभी किसानों के लिए e-KYC करना अनिवार्य हैं। अगर ये नहीं करवाएं तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।
- इसके साथ ही साथ आपके बैंक अकाउंट से आधार लिंक होना चाहिए।
- भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है , इसमें आपकी खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता हैं।
- कई लोग ऐसे हैं जिनके बैंक में उनके नाम की स्पेलिंग गलत है ऐसा होने पर भी अटक सकती हैं।
- अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ मिसमैच है तो जल्दी से जल्दी ठीक करवा लिजिए।
अपना स्टेटस ऐसे चेक करें
- आप अपने घर पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Farmers Corner दिखेंगा। वहां जाकर Know Your Status का ऑप्शन चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर Get OTP पर क्लिक करें।
- अगर आप रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो Know Your Registration No. का ऑप्शन इस्तेमाल करें।
- रिकॉर्ड खुलने के बाद आपको अपना नाम और बाकी जानकारी दिख जाएगा। ई-केवाईसी, जमीन की जानकारी और भुगतान से जुड़े स्टेटस देखें और कोई जानकारी अधूरी दिखे तो उसे जल्दी से ठीक कर लें।