
बिजनेस डेस्क। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब देश के करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 22वीं किस्त प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 13 मार्च 2026 को असम से जारी की थी।
हालांकि तकनीकी कारणों से कई किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी थी। अब किसानों के मन में सवाल है कि अगली किस्त कब आएगी और रुका हुआ पैसा मिलेगा या नहीं।
जिन किसानों की 22वीं किस्त तकनीकी खामियों, eKYC अधूरी होने या बैंक खाते की समस्या के कारण नहीं आई थी, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। यदि किसान ने समय पर eKYC पूरी कर ली है और बैंक खाता सक्रिय है, तो 23वीं किस्त के साथ पिछली किस्त की राशि भी मिल सकती है।
सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। आमतौर पर योजना की किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले ही सरकार इसकी घोषणा करती है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त जून के आखिरी सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच जारी की जाती रही है। ऐसे में संभावना है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में आ सकती है।
पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस देखने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Portal पर जाएं। यहां Farmer Corner में जाकर “Know Your Status” विकल्प चुनें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर OTP दर्ज करें। “Get Data” पर क्लिक करते ही इंस्टॉलमेंट स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री और eKYC की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।