• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

रतलाम सराफा : यूएस डेटा आते ही सोना-चांदी में फिर भूचाल, चांदी 12 हजार रुपये तक टूटी

गुरुवार शाम को अमेरिकी डेटा जारी होने के बाद से सोना-चांदी के भाव में फिर से तेज गिरावट शुरू हो गई है। एमसीएक्स पर चांदी 10 से 12 हजार रुपये किलो तक ट...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:43:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:50:53 PM (IST)
रतलाम सराफा : यूएस डेटा आते ही सोना-चांदी में फिर भूचाल, चांदी 12 हजार रुपये तक टूटी
सोना–चांदी के बिस्किट। फाइल फोटो

HighLights

  1. एमसीएक्स पर अचानक आई गिरावट से सराफा बाजार में हड़कंप
  2. जनवरी की रिकॉर्ड ऊंचाई से चांदी 1.69 लाख और सोना 33 हजार तक नीचे
  3. एमसीएक्स पर चांदी 10 से 12 हजार रुपये किलो तक टूट गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : गुरुवार शाम को अमेरिकी डेटा जारी होने के बाद से सोना-चांदी के भाव में फिर से तेज गिरावट शुरू हो गई है। एमसीएक्स पर चांदी 10 से 12 हजार रुपये किलो तक टूट गई, जबकि सोने में तीन से चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

अचानक आई इस गिरावट से बुलियन कारोबारियों और निवेशकों में हलचल मच गई। बिल (आरटीजीएस) में सोना 1000 रुपये और चांदी 4000 रुपये सस्ती हुई। हाजर यानी नकद कारोबार में भी सोना 1000 और चांदी 6000 रुपये तक नीचे आ गई।


शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 150600 से 153836 तक जाकर 152655 रुपये और चांदी 230270 से 237234 तक जाकर 234886 रुपये पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4292.35 से 4402.56 तक जाकर 4348.93 और स्पॉट सिल्वर 62.9965 से 65.2825 तक जाकर 64.5045 पर बंद हुई।

रतलाम में शनिवार को हाजर सोना 149500 रुपये और चांदी 231500 रुपये रही, वहीं बिल में सोना 156700 रुपये और चांदी 238000 रुपये के भाव पर बिकी। शनिवार-रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने पर घरेलू बाजार में भाव की अगली दिशा सामने आने की उम्मीद है।

रिकॉर्ड से फिसले, अब भी भारी उतार-चढ़ाव

कीमती धातुओं के बाजार में अस्थिरता किस कदर बढ़ी है, इसका अंदाजा इस साल के भावों से लगाया जा सकता है। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये किलो के पार पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार गिरावट के चलते हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये तक आ चुके हैं। सोना भी जनवरी में 1.82 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था, जो बाद में करीब 1.37 लाख रुपये तक फिसल चुका है। वर्तमान स्तर पर चांदी करीब 1.69 लाख और सोना करीब 33 हजार रुपये तक अपने ऊपरी स्तर से नीचे आ चुका है।

भावों को लेकर तरह-तरह के अनुमान चल रहे हैं

वैश्विक तनाव के बीच क्रूड आइल से लेकर सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान धातुओं तक बाजार में लगातार तेज हलचल है। इसी के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी भावों को लेकर तरह-तरह के अनुमान चल रहे हैं। कहीं सोना एक लाख और चांदी 1.50 लाख रुपये तक आने की बात कही जा रही है तो कहीं ऊपर में सोने के दो लाख और चांदी के तीन लाख रुपये के पार जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों की चिंता

सराफा व्यवसायी ऋषभ संघवी और प्रतीक जैन के अनुसार सोना-चांदी के भाव थोड़े-थोड़े अंतराल में तेजी से ऊपर-नीचे हो रहे हैं। इससे बाजार में असमंजस की स्थिति है और सराफा कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि यही उतार-चढ़ाव जारी रहा तो आगामी त्योहारी सीजन में बुलियन मार्केट पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बाजार में अनिश्चितता कम करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
12 सितंबर 238100 156700
11 सितंबर 235100 156500
10 सितंबर 242100 157700
09 सितंबर 241100 157000
08 सितंबर 239100 157000
07 सितंबर 238800 157500
05 सितंबर 239100 157000
04 सितंबर 242600 159000
03 सितंबर 238600 158000
02 सितंबर 235100 155000
01 सितंबर 244100 158500

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, खरीदारी से पहले जानें आपके शहर का ताजा भाव