• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : चांदी 5000 तो सोना 1400 रुपये टूटा, बाजार में बेचैनी

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई छू चुके सोना-चांदी के भाव अब लगातार गिरावट की ओर हैं। गुरुवार को बुधवार की तुलना में आरटीजीएस (बिल) कारोबार में चांदी 500...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 04:59:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 04:59:51 PM (IST)
Ratlam Sarafa : चांदी 5000 तो सोना 1400 रुपये टूटा, बाजार में बेचैनी
सोना–चांदी के बिस्किट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जनवरी की रिकॉर्ड तेजी के बाद लगातार फिसल रहे भाव
  2. खरीदारों ने थामी खरीदारी तो बेचवालों को तेजी का इंतजार
  3. सोना 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई छू चुके सोना-चांदी के भाव अब लगातार गिरावट की ओर हैं। गुरुवार को बुधवार की तुलना में आरटीजीएस (बिल) कारोबार में चांदी 5000 रुपये प्रति किलो और सोना 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया।

लगातार घटते भाव ने महंगे स्तर पर खरीदी करने वाले सराफा कारोबारियों और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इंटरनेट मीडिया पर बाजार के जानकारों द्वारा आगे भी गिरावट की आशंका जताए जाने से असमंजस बढ़ता जा रहा है।

खरीदार फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं

वैश्विक बाजार में चल रही उथल-पुथल और डॉलर की चाल के बीच कीमती धातुओं में गिरावट का स्पष्ट कारण बाजार में सामने नहीं आ रहा है। खरीदारों को उम्मीद है कि भाव और नीचे आ सकते हैं, इसलिए वे फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं।


दूसरी ओर बेचवाल तेजी लौटने की उम्मीद में बिक्री से बच रहे हैं। इसके चलते सराफा बाजार में कारोबार की गति बुरी तरह प्रभावित होकर बेपटरी हो रही है। नकदी का प्रवाह भी कमजोर होता जा रहा है।

गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 150175 से 151350 रुपये और चांदी 232600 से 235590 रुपये तक कारोबार करती रही। हाजर यानी नकद कारोबार में बुधवार के मुकाबले सोना 700 रुपये और चांदी 1500 रुपये तक नीचे रही। गुरुवार को हाजर सोना 150000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 230500 रुपये प्रति किलो रही। वहीं बिल कारोबार में सोना 154600 रुपये और चांदी 234000 रुपये के भाव पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4254.49 से 4303.30 डालर और स्पॉट सिल्वर 63.5145 से 64.5540 डालर तक कारोबार करता देखा गया। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। लगातार गिरावट के बाद हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये तक आ चुके हैं। इसी तरह सोना जनवरी में 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था, जो बाद में करीब 1.37 लाख रुपये तक फिसल चुका है।

सराफा व्यवसायी ऋषभ संघवी के अनुसार बाजार में इस समय सबसे बड़ा असर भावों की अनिश्चितता का है। लगातार गिरावट से खरीदार आगे और कमी की उम्मीद में रुक रहे हैं, जबकि निवेशक भी सतर्क हैं। जनवरी के उच्चतम स्तर से मौजूदा भाव काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे माहौल में कारोबार सामान्य होने के लिए भावों में स्थिरता जरूरी है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
24 सितंबर 234100 154600
23 सितंबर 239100 156000
22 सितंबर 237100 155700
21 सितंबर 241100 157000
19 सितंबर 243100 158000
18 सितंबर 242100 157600
17 सितंबर 235100 155300

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: गिर गए सोना चांदी के दाम, देखें अब आपके शहर में कितना चल रहा है रेट