• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa: रतलाम सराफा बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चेक करें ताजा दाम

Ratlam Sarafa: दस माह पहले सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी के दौरान सराफा बाजार में मेले जैसा माहौल था। खरीदारों की भीड़ के बीच कारोबारियों के पास कामकाज की कमी नहीं थी।

By vivek bafnaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:02:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:06:19 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ratlam Sarafa: रतलाम सराफा बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चेक करें ताजा दाम
रतलाम सराफा के ताजा दाम। शोकेस में सजे स्वर्ण आभूषण।

HighLights

  1. सराफा बाजार में खरीदार-बेचवाल दोनों गायब, अब बाजार में कारोबारी चिंतित हैं।
  2. जनवरी की तुलना में चांदी 2.16 लाख रुपये और सोना 42 हजार रुपये तक सस्ता।
  3. चांदी 185500 रुपये प्रतिकिलो और सोना 141500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी तूफानी गिरावट के बावजूद सराफा बाजार में ग्राहकी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कभी तेजी के दौरान खरीदारों से गुलजार रहने वाला बाजार अब सुस्त कारोबार और वीरानी का सामना कर रहा है।

कीमतें निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच में आने के बाद भी खरीदी का उत्साह नजर नहीं आ रहा है। ऊंचे भाव पर खरीदी कर चुके निवेशक और कारोबारी नुकसान की आशंका में बाजार से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं नए खरीदारों को अभी और गिरावट का इंतजार है।


इस असमंजस ने खरीदी-बिक्री का पूरा चक्र प्रभावित कर दिया है। नतीजतन सराफा कारोबार में नकदी का प्रवाह भी कमजोर पड़ गया है और व्यापारियों को आने वाले दिनों में कारोबार की स्थिति को लेकर चिंता सताने लगी है।

दस माह पहले सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी के दौरान सराफा बाजार में मेले जैसा माहौल था। खरीदारों की भीड़ के बीच कारोबारियों के पास कामकाज की कमी नहीं थी।

अब स्थिति इसके ठीक उलट हो गई है। लंबे समय से कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। गुरुवार को रतलाम में चांदी हाजर और बिल कारोबार में 1.84 से 1.86 लाख रुपये प्रति किलो तथा सोना 1.40 से 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

जनवरी की तुलना में चांदी करीब 2.16 लाख रुपये प्रति किलो और सोना लगभग 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी बाजार में अपेक्षित ग्राहकी नहीं निकलना कारोबारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

ऊंचे भाव पर खरीदी करने वालों की पूंजी अटकी

कीमतों में आई अप्रत्याशित गिरावट का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जिन्होंने तेजी के दौर में सोना-चांदी खरीदा था। जनवरी में ऊंचे भाव पर निवेश करने वाले अब अपनी पूंजी का मूल्य घटता देख रहे हैं। ऐसे निवेशक फिलहाल अपना माल बेचने से बच रहे हैं और भाव में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

वहीं नए खरीदारों को आशंका है कि कीमतों में गिरावट का दौर अभी थमा नहीं है। उन्हें लगता है कि कुछ दिन इंतजार करने पर सोना-चांदी और सस्ता मिल सकता है।

इस कारण वे भी खरीदी का निर्णय टाल रहे हैं। एक तरफ पुराने खरीदार नुकसान में बिक्री नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ नए खरीदार मौजूदा भाव पर भी निवेश करने से कतरा रहे हैं। इससे बाजार में खरीदार और बेचवाल दोनों की गतिविधियां सीमित हो गई हैं।

एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 135587 से 139315 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 177570 से 183251 रुपये प्रति किलो के दायरे में कारोबार करती रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 3855.61 से 4000.48 डालर प्रति औंस और स्पाट सिल्वर 49.7065 से 51.9570 डालर प्रति औंस के बीच रही। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों की कमजोरी के बीच रतलाम के सराफा कारोबार में भी सुस्ती बनी हुई है। कारोबारियों के अनुसार कीमतें घटने के बावजूद ग्राहकी नहीं निकलने से बाजार में नकदी का लेनदेन प्रभावित हो रहा है।

चांदी 1.50 लाख और सोना 1.25 लाख तक आने का अनुमान

सराफा व्यवसायी रूपेश मंगरोला के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में अभी और गिरावट की आशंका बनी हुई है।

इसी कारण लोग खरीदी करने से बच रहे हैं। जनवरी की तुलना में चांदी 2.16 लाख रुपये प्रति किलो व सोना करीब 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बावजूद बाजार में खरीदार और बेचवाल दोनों की कमी है।

मंगरोला ने भविष्य में चांदी के भाव 1.50 लाख रुपये प्रति किलो और सोने के भाव 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आने की संभावना जताई है।

यदि कीमतें इस स्तर तक पहुंचती हैं तो बुलियन बाजार में बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल सराफा कारोबारियों की निगाहें भावों की अगली चाल पर टिकी हैं। बाजार में ग्राहकी लौटने के लिए कीमतों में स्थिरता और खरीदारों का भरोसा कायम होना जरूरी माना जा रहा है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना

12 नवंबर 185600 141500

11 नवंबर 191100 144350

10 नवंबर 191600 146300

09 नवंबर 190700 145400

07 नवंबर 189100 145600

06 नवंबर 188511 145511

05 नवंबर 191100 147500

04 नवंबर 189100 145500

03 नवंबर 179600 141000

02 नवंबर 185100 141200

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

00

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।