• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में पल-पल बदलते भाव, सराफा बाजार में थमी रफ्तार

वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल और डॉलर की चाल के बीच सोना-चांदी के भाव में लगातार तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं पर द...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 04:28:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 04:34:32 PM (IST)
Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में पल-पल बदलते भाव, सराफा बाजार में थमी रफ्तार
सोना-चांदी के बिस्किट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोना-चांदी के भाव में लगातार तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है
  2. कभी डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं पर दबाव आ रहा है
  3. कभी डॉलर कमजोर पड़ने से भाव तेजी पकड़ रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल और डॉलर की चाल के बीच सोना-चांदी के भाव में लगातार तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं पर दबाव आ रहा है तो कभी डॉलर कमजोर पड़ने से भाव तेजी पकड़ रहे हैं।

इस असमंजस का असर रतलाम के सराफा बाजार की रफ्तार पर भी दिखाई दे रहा है। कारोबारी और निवेशक भविष्य की दिशा को लेकर स्पष्टता नहीं बना पा रहे हैं। खरीदार भाव में गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं, जबकि बेचवाल तेजी की आस लगाए बैठे हैं। इस खींचतान के कारण बाजार में सामान्य कारोबार प्रभावित हो रहा है।


अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से जारी अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है। जनवरी 2026 में सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के भाव अब काफी नीचे आ चुके हैं। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 151868 से 152963 रुपये तथा चांदी 237162 से 241377 रुपये तक कारोबार करती देखी गई। मंगलवार की तुलना में रतलाम के बिल यानी आरटीजीएस कारोबार में सोने के भाव में 300 रुपये और चांदी में 2000 रुपये तक की तेजी रही। हाजर यानी नकद कारोबार में सोना 700 रुपये और चांदी 1000 रुपये तक तेज रही।

बुधवार को रतलाम में हाजर सोना 150700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 233000 रुपये प्रति किलो रही। बिल कारोबार में सोना 156000 रुपये और चांदी 239000 रुपये के भाव पर कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 4308.58 से 4369.37 डालर और स्पाट सिल्वर 65.0720 से 67.5220 डालर तक कारोबार करते देखे गए। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। लगातार गिरावट के बाद हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये तक आ चुके हैं। सोना भी जनवरी में 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था और बाद में करीब 1.37 लाख रुपये तक फिसल चुका है।

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत के अनुसार भावों में लगातार बदलाव के कारण कारोबार की दिशा तय करना मुश्किल हो रहा है। ग्राहक अभी खरीदारी में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और भाव में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में पूछताछ तो बनी हुई है, लेकिन खरीदारी अपेक्षाकृत धीमी है। वैश्विक बाजार और डालर की चाल पर नजर रखते हुए कारोबारी आगे के भाव को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।

सराफा व्यवसायी प्रतीक जैन के अनुसार सोना-चांदी के भाव में तेजी और गिरावट दोनों का असर कारोबार पर दिखाई दे रहा है। बेचवालों को बेहतर भाव की उम्मीद है, जबकि खरीदार नीचे के स्तर पर सौदा करना चाहते हैं। यही कारण है कि बाजार में सामान्य दिनों जैसी गति नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और डालर की स्थिति आगे के कारोबार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेंगे।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
23 सितंबर 239100 156000
22 सितंबर 237100 155700
21 सितंबर 241100 157000
19 सितंबर 243100 158000
18 सितंबर 242100 157600
17 सितंबर 235100 155300
16 सितंबर 236100 156000
15 सितंबर 234100 155000
14 सितंबर 236100 155700
12 सितंबर 238100 156700
11 सितंबर 235100 156500
10 सितंबर 242100 157700

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: कहीं आप ना हो जाएं ठगी का शिकार! खरीदने से पहले चेक करें आज का ताजा रेट और असली ज्वेलरी पहचानने की ट्रिक!