• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : सोना-चांदी के भाव में भारी उठापटक, सराफा कारोबार पड़ा ठंडा

वैश्विक स्तर पर जारी घमासान और बाजार में बनी अस्थिरता का असर सोना-चांदी के भाव पर साफ दिखाई दे रहा है। कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने कारोबारि...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 05:46:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 05:46:55 PM (IST)
Ratlam Sarafa : सोना-चांदी के भाव में भारी उठापटक, सराफा कारोबार पड़ा ठंडा
सोना–चांदी के बिस्किट। फाइल फोटो

HighLights

  1. वैश्विक बाजार की उथल-पुथल से असमंजस में कारोबारी और निवेशक
  2. खरीदार गिरावट के इंतजार में तो बेचवाल तेजी की आस में
  3. कभी भाव धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहे हैं तो कभी धड़ाम से नीचे आ रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक स्तर पर जारी घमासान और बाजार में बनी अस्थिरता का असर सोना-चांदी के भाव पर साफ दिखाई दे रहा है। कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने कारोबारियों और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। कभी भाव धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहे हैं तो कभी धड़ाम से नीचे आ रहे हैं।

इससे रतलाम के सराफा बाजार में भी असमंजस और घबराहट का माहौल है। खरीदार भाव और नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बेचवालों को भाव ऊपर जाने की उम्मीद है। इस खींचतान के कारण बाजार में सामान्य कारोबार प्रभावित हुआ है और कई दुकानें ग्राहकों के अभाव में वीरान नजर आ रही हैं।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से चल रही भारी उथल-पुथल का असर विभिन्न क्षेत्रों के साथ कीमती धातुओं पर भी पड़ा है। सोना-चांदी के भाव में पल-पल होने वाले बदलाव के कारण कारोबारी भविष्य की दिशा तय नहीं कर पा रहे हैं।

एमसीएक्स पर भी दायरा रहा ऊंचा-नीचा

एमसीएक्स (मशीन) पर सोना 152171 से 154600 रुपये तक कारोबार करते हुए 154263 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह चांदी 238173 से 243047 रुपये तक कारोबार करने के बाद 242000 रुपये पर बंद हुई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रतलाम सराफा बाजार के बिल यानी आरटीजीएस कारोबार में सोने के भाव 300 रुपये और चांदी के भाव 1000 रुपये तक तेज हुए। हाजर यानी नकद कारोबार में सोना 200 रुपये तेज रहा, जबकि चांदी 1000 रुपये तक नीचे आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 4334.49 से 4399.59 डॉलर तक कारोबार करते हुए 4378.23 डालर पर बंद हुआ। स्पॉट सिल्वर 65.2075 से 67.3365 डालर तक कारोबार करते हुए 66.2655 डॉलर पर बंद हुई। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार सोमवार को खुलेगा। इसके बाद ही आगामी दिनों में सोना-चांदी की चाल किस दिशा में जाती है, इसका संकेत मिल सकेगा।

जनवरी की ऊंचाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

शनिवार को रतलाम में हाजर सोना 150900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 235000 रुपये प्रति किलो रही। वहीं बिल कारोबार में सोना 158000 रुपये और चांदी 243000 रुपये के भाव पर कारोबार हुआ। जनवरी 2026 में चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। लगातार गिरावट के बाद हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये तक आ चुके हैं। सोना भी जनवरी में 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था, जो बाद में करीब 1.37 लाख रुपये तक फिसल चुका है। मौजूदा उतार-चढ़ाव ने बाजार के कारोबारियों के सामने भाव की अगली दिशा को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलाव के कारण सोना-चांदी के भाव स्थिर नहीं हैं। खरीदार गिरावट की उम्मीद में रुक रहे हैं, जबकि बेचवाल तेजी का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से बाजार में लेवाली-बिकवाली दोनों प्रभावित हुई हैं और सामान्य कारोबार की गति धीमी पड़ी है।

सराफा व्यवसायी प्रतीक जैन के अनुसार अभी बाजार में भाव को लेकर स्पष्ट दिशा नहीं बन पा रही है। मशीन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव से कारोबारी भी सतर्क हैं। ग्राहक कीमतों में और कमी की संभावना देख रहे हैं, इसलिए तत्काल खरीदारी टल रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
19 सितंबर 243100 158000
18 सितंबर 242100 157600
17 सितंबर 235100 155300
16 सितंबर 236100 156000
15 सितंबर 234100 155000
14 सितंबर 236100 155700
12 सितंबर 238100 156700
11 सितंबर 235100 156500
10 सितंबर 242100 157700
09 सितंबर 241100 157000
08 सितंबर 239100 157000
07 सितंबर 238800 157500
05 सितंबर 239100 157000
04 सितंबर 242600 159000
03 सितंबर 238600 158000
02 सितंबर 235100 155000
01 सितंबर 244100 158500

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price today: सोना चांदी हुआ धड़ाम, घट गई कीमतें, देखें दिल्ली से लेकर इंदौर तक का रेट