
बिजनेस डेस्क। रवीना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से 90 के दशक में दर्शकों का खूब दिल जीता, आज भी वो अपनी एक्टिंग का जलवा OTT प्लेटफार्म पर बिखेर रही हैं।
रवीना ने साल 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से अभिनय की शुरुआत की। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें 'लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर' का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' और 'टिप टिप बरसा पानी' ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई जबरदस्त फिल्में कीं, जिसमें 'दिलवाले', 'लाडला', 'अंदाज अपना अपना', 'दूल्हे राजा', और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
लंबे ब्रेक के बाद रवीना ने नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'अरण्यक' (2021) से जबरदस्त वापसी की, जिसके लिए उन्हें 'फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड' मिला।
टंडन ने अपने शानदार एक्टिंग करियर के साथ-साथ एक शानदार फाइनेंशियल एम्पायर भी बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की नेटवर्थ लगभग ₹166 करोड़ से ₹200 करोड़ के बीच है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और हर एंडोर्समेंट के लिए 50 लाख रुपये। उनकी सालाना इनकम लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है, और महीने की कमाई 1.5-2 करोड़ रुपये के बीच है।
लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक, रवीना बांद्रा में 'नीलाया' नाम के शानदार विला में रहती हैं, जिसमें साउथ इंडियन, यूरोपियन और मोरक्कन डिजाइन एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा उनके पास विदेश में भी कुछ प्रॉपर्टी हैं।