Samsung Galaxy M56 5G पर बंपर ऑफर! Amazon सेल में मिल रही भारी छूट, जानें फीचर्स
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो चुका है, इसमें Samsung Galaxy M56 5G पर अच्छा खासा ऑफर मिल रहा है।
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:04:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:04:57 PM (IST)
Samsung Galaxy M56 5G पर बंपर ऑफर! Amazon सेल में मिल रही भारी छूट, जानें फीचर्सHighLights
- Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो गया है
- इस सेल में Samsung Galaxy M56 5G पर ऑफर मिल रहा है
- कीमत और बैंक ऑफर्स क्या क्या है यहां जानिए डिटेल में
टेक्नोलॉजी डेस्क। Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy M56 5G पर ऑफर मिल रहा है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर और 50MP का OIS कैमरा के साथ साथ 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है।
Samsung Galaxy M56 5G पर Amazon सेल में मिल रही भारी छूट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy M56 5G पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।
कीमत और बैंक ऑफर्स
- 8GB + 128GB वेरिएंट: 31,999 रुपये में लिस्टेड है।
- 8GB + 256GB वेरिएंट: 35,999 रुपये में मिल रहा है।
- Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर Prime यूजर्स को 1,799 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। नॉन-Prime यूजर्स को 3 फीसदी कैशबैक मिलेगा।
- No-Cost EMI और एक्सचेंज बोनस का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M56 5G के स्पेसिफिकेशंस
- इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस। स्क्रीन सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।
- Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X RAM मिलती है। यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
- इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट को सपोर्ट करती है।