
बिजनेस डेस्क। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख के पास कभी केक खरीदने तक के पैसे नहीं थे और आज करोड़ों की संपत्ति है।
आज शाहरुख खान की पहचान सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक है, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने दर-दर की ठोकरें खाई हैं, तब जाकर आज वो इस मुकाम पर हैं।
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्हें पहचान दूरदर्शन के शो से मिली थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया।
शाहरुख खान को शुरुआती दिनों में सिर्फ 50 रुपये मिले थे। उन्होंने एक टीवी डांस शो में बताया था कि वो एक बार ताजमहल गए थे जब उन्हें पहली बार सैलरी 50 रुपये मिली थी।
वो एक शो में अशर थे, जो सिनेमाघरों में लाइट दिखाकर लोगों को उनकी सीट बताते हैं, जिसके लिए 50 रुपये बतौर सैलरी मिली थी। वो इस 50 रुपये से ताजमहल देखना चाहते थे, लेकिन उनके सारे पैसे टिकट में ही चले गए थे। जिस वजह से उन्हें लस्सी पीकर रात गुजारनी पड़ी थी, जिसमें एक मक्खी भी थी।
किंग खान ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को लेकर बात की थी जहां उन्होंने बताया था कि उन्हें लुक की वजह से शुरुआत में कई रिजेक्शन तक झेलने पड़े थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक्टिंग का शौक था, लेकिन जब वो फिल्मों में काम मांगने के लिए जाते थे तो उन्हें कहा जाता था कि उनकी हाइट छोटी है, तेज आवाज है और सांवला रंग है; यह सब कहकर एक्टर को रिजेक्ट कर दिया जाता था। हालांकि, शाहरुख खान ने कभी हार नहीं मानी।
शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने बचपन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका परिवार लोअर मिडिल क्लास से ताल्लुक रखता था और बचपन में उनके पास जन्मदिन पर केक खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये तक दर्ज की गई थी। वह भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल हैं।
एक साल पहले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं आती है, बल्कि कई बड़े बिजनेस और निवेश भी उनकी संपत्ति का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- जेब में फूटी कौड़ी नहीं, सैलरी सिर्फ 50 रुपये थीं, फिर कैसे खड़ा किया दुनिया भर में ओबेरॉय होटल्स?
शाहरुख खान की कमाई उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से होती है।
इसके अलावा फिल्मों में एक्टिंग, ब्रांड्स के एड्स और प्रोडक्शन से भी वह मोटी कमाई करते हैं।