• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

धनतेरस पर नकली चांदी का सिक्का तो नहीं खरीद रहे आप? 2 मिनट में करें शुद्धता की पहचान

अगर आप इस धनतेरस या दीवाली चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप असली चांदी की पहचान कैसे कर सकते हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:22:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:22:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धनतेरस पर नकली चांदी का सिक्का तो नहीं खरीद रहे आप? 2 मिनट में करें शुद्धता की पहचान
धनतेरस पर नकली चांदी का सिक्का तो नहीं खरीद रहे आप? 2 मिनट में करें शुद्धता की पहचान

HighLights

  1. इस धनतेरस या दीवाली चांदी खरीदने का सोच रहे
  2. बाजार में मिलने वाला हर चांदी का सिक्का शुद्ध नहीं होता
  3. क्या इन टेस्ट से शुद्धता की गारंटी मिलती है?

बिजनेस डेस्क। त्योहार के सीजन में लोग जल्दबाजी में खरीदारी करते हैं, जिस वजह से उनको ही इसका नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप चांदी का सिक्का खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको काफी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

बाजार में मिलने वाला हर चांदी का सिक्का शुद्ध नहीं होता। कुछ दुकानदार चांदी में तांबा, निकेल, एल्युमिनियम और जिंक जैसी दूसरी धातुएं मिलाकर बेचते हैं इसलिए हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप घर पर ही चांदी के सिक्के की जांच कर सकते हैं।


बर्फ से करें चांदी की जांच

असली चांदी की पहचान बर्फ से कर सकते हैं। चांदी के सिक्के के ऊपर एक छोटा बर्फ का टुकड़ा रखें। अगर सिक्के में चांदी की मात्रा अच्छी है तो बर्फ सामान्य से तेजी से पिघलने लगेगी, अगर ऐसा न हो तो सावधान हो जाएं।

चुंबक से पता करें असली या नकली

चांदी की जांच के लिए चुंबक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक मजबूत चुंबक को सिक्के के पास लेकर जाएं। असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती है और अगर सिक्का चुंबक की तरफ तेजी से खिंचता है तो उसमें लोहे या कुछ अन्य चुंबकीय धातुओं की मिलावट हो सकती है।

सिक्के की आवाज से पहचानें चांदी

चांदी के सिक्के की आवाज से भी उसकी पहचान की जा सकती है। सिक्के को एक उंगली पर हल्के से टिकाएं और किसी दूसरी धातु की चीज से धीरे से थपथपाएं। असली चांदी के सिक्के से आमतौर पर साफ और थोड़ी देर तक गूंजने वाली आवाज आती है, जबकि दूसरी धातुओं से बने सिक्कों की आवाज भारी या दबे हुए स्वर जैसी होती है।

खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखें

  • चांदी खरीदते समय हॉलमार्क देखना सबसे जरूरी है।
  • सिक्के पर 925 लिखा है तो इसका मतलब उसमें 92.5 फीसदी चांदी है।
  • वहीं, 999 का मतलब 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी है।

हॉलमार्क के साथ बिल और शुद्धता का प्रमाण भी जरूर मांगें और सिर्फ सिक्के पर लिखे नंबर या मुहर को देखकर भरोसा न करें। उसकी प्रामाणिकता की जांच भी जरूरी है।

क्या इन टेस्ट से शुद्धता की गारंटी मिलती है?

यह भी पढ़ें- दीवाली पर सोना खरीदने जा रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क, ठगी से बचने के लिए देखें ताजा रेट्स

बर्फ, चुंबक और आवाज वाले टेस्ट से चांदी की शुरुआती जांच की जा सकती है, लेकिन इससे शुद्धता की पूरी गारंटी नहीं मिलती है। अगर आप महंगा चांदी का सिक्का खरीद रहे हैं तो भरोसेमंद ज्वेलर से ही खरीदें। पक्का बिल लें और जरूरत पड़ने पर किसी मान्यता प्राप्त जांच केंद्र पर उसकी शुद्धता की जांच करवाएं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।