• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत तक छूट, सुबह 9 से शाम 5 के बीच है टाइमिंग

10 किलोवाट तक स्वीकृत भार या अनुबंध मांग वाले उपभोक्ता इस छूट का लाभ ले सकते हैं। दिन के समय बिजली की खपत बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 01:07:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 01:12:13 PM (IST)
MP में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत तक छूट, सुबह 9 से शाम 5 के बीच है टाइमिंग
स्‍मार्ट मीटर।

HighLights

  1. 10 किलोवाट तक स्वीकृत भार या अनुबंध मांग वाले उपभोक्ता इस छूट का लाभ ले सकते हैं।
  2. दिन के समय बिजली की खपत बढ़ाने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं को यह प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
  3. कंपनी ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने और इसके लाभ लेने की अपील की है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के अनुसार टाइम आफ डे (टीओडी) योजना के तहत छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की अवधि को सोलर आवर निर्धारित किया गया है।

इस दौरान बिजली का उपयोग करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कंपनी के अनुसार यह सुविधा घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट और निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए लागू है।


10 किलोवाट तक स्वीकृत भार या अनुबंध मांग वाले उपभोक्ता इस छूट का लाभ ले सकते हैं। दिन के समय बिजली की खपत बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को यह प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने और इसके लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिलिंग और खपत की वास्तविक समय में निगरानी संभव है। मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता कहीं से भी अपनी बिजली खपत की जानकारी देख सकते हैं।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को खपत नियंत्रित करने और ऊर्जा बचाने में भी मदद करता है। इससे बिजली की खपत कम होने के साथ पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव भी घटता है।