_m.webp)
बिजनेस डेस्क। सेंसेक्स 209 अंक ऊपर चढ़कर 72738 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स को इस लेवल तक पहुंचाने में
टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडिगो, एचीएलटेक का हाथ हैं।
निफ्टी भी 22665 पर खुलकर 22728 तक पहुंचा और फिर 9 अंक नीचे 22707 पर आ गया। फिलहाल निफ्टी की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर हैं।
कल 29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। निफ्टी 50 करीब 0.42 फीसदी गिरकर 22,683 पर बंद हुआ था। जबकि सेंसेक्स 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 72,480 के आसपास रहा। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
गिफ्ट निफ्टी की मानें तो घरेलू बाजार में हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में शुरुआती तेजी से भारतीय बाजार को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और विदेशी बाजारों के संकेतों पर रहेगी।