
बिजनेस डेस्क। देश की आर्थिक सेहत का फैसला करने वाली सबसे महत्वपूर्ण घड़ी आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है। मध्यम वर्ग से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गवर्नर शक्तिकांत दास इस बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव करेंगे या नहीं।
रेपो रेट केवल एक तकनीकी शब्द नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आपकी जेब और आपके सपनों के घर की ईएमआई (EMI) से जुड़ा है। आइए समझते हैं कि इस बार 'मिंट स्ट्रीट' (आरबीआई मुख्यालय) से क्या संकेत मिल रहे हैं।
वर्तमान में रेपो रेट 5.25% पर स्थिर है। बाजार के अधिकांश जानकारों का मानना है कि इस बार भी केंद्रीय बैंक इसमें कोई बदलाव नहीं करेगा। इसके पीछे मुख्य वजह वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है।
आम आदमी अक्सर सोचता है कि रेपो रेट बढ़ने से उसका लोन महंगा क्यों हो जाता है? दरअसल, यह आरबीआई का महंगाई को नियंत्रित करने का एक अचूक हथियार है।
जब महंगाई बढ़ती है: आरबीआई रेपो रेट बढ़ा देता है। इससे बैंकों को मिलने वाला पैसा महंगा हो जाता है, और वे ग्राहकों के लिए लोन की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। जब लोन महंगा होता है, तो लोग खर्च कम करते हैं, मांग (Demand) घटती है और अंततः कीमतें नीचे आने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की धमाकेदार स्कीम! मात्र ₹100 से शुरू करें निवेश, 5 साल में जमा होंगे लाखों, जानें पूरी स्कीम
| तारीख | रेपो रेट | बदलाव |
| 7 फरवरी | 6.25% | -0.25% |
| 9 अप्रैल | 6.00% | -0.25% |
| 6 जून | 5.50% | -0.50% |
| अगस्त | 5.50% | कोई बदलाव नहीं |
| 1 अक्टूबर | 5.50% | कोई बदलाव नहीं |
| 5 दिसंबर | 5.25% | -0.25% |
इस साल की पहली मौद्रिक समिति बैठक यानी फरवरी 2026 में भी आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था।
फिलहाल 'वेट एंड वॉच' (इंतजार करो और देखो) की स्थिति है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की तपिश के बीच आरबीआई का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास की रफ्तार को बरकरार रखते हुए महंगाई को काबू में रखना होगा।
RBI MPC मीटिंग के बारे में अतुल मोंगा - CEO और को-फाउंडर, BASIC होम लोन का कहना है कि “ग्रोथ के मज़बूत बने रहने और महंगाई में कमी के संकेत दिखने के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि RBI ग्लोबल संकट और घरेलू मोर्चे पर लिक्विडिटी की स्थिति की जांच करते समय पॉलिसी रेट्स पर यथास्थिति बनाए रखेगा।
पिछले कुछ सालों में, उधार लेने की बढ़ी हुई लागत ने घर खरीदने की क्षमता पर असर डाला है, खासकर मिड-इनकम और किफायती सेगमेंट में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए।
हालांकि, हाल की रेट स्थिरता से कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई है, और पॉलिसी रुख में लगातार ठहराव या थोड़ा बदलाव घरों की मांग को फिर से बढ़ाने और उधार लेने वालों की भावना को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
हम डिजिटल-फर्स्ट और पारदर्शी उधार देने के तरीकों के लिए ग्राहकों की बढ़ती पसंद देख रहे हैं। स्थिर ब्याज दरों और बेहतर लिक्विडिटी के ज़रिए RBI से एक मददगार पॉलिसी माहौल, क्रेडिट एक्सेस को बढ़ा सकता है
और भारत के हाउसिंग इकोसिस्टम को मजबूत कर सकता है। हम कुल मिलाकर मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता और हाउसिंग इकोसिस्टम पर इसके असर को लेकर आशावादी हैं।” kot