होली से लेकर राम नवमी तक मार्च में त्योहारों की धूम, यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें कब-कब रहेगी छुट्टी?
मार्च 2026 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। त्योहारों की लंबी कतार और क्षेत्रीय अवकाशों के कारण देश के अलग-अलग राज्य...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 03:44:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 03:44:25 PM (IST)
यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।HighLights
- होली, ईद और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार
- मार्च 2026 में बैंकों में छुट्टियों की भरमार
- डिजिटल सेवाओं से निपटाएं अपने काम
बिजनेस डेस्क। मार्च 2026 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। त्योहारों की लंबी कतार और क्षेत्रीय अवकाशों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहेगी। यदि आप भी अगले महीने बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची एक बार जरूर देख लें, ताकि ऐन वक्त पर आपको परेशानी न झेलनी पड़े।
होली और क्षेत्रीय त्योहारों पर छुट्टियों की झड़ी
- 2 मार्च: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 3 मार्च: होली, डोल जात्रा और धुलंडी जैसे त्योहारों के चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 14 राज्यों में अवकाश रहेगा।
- 4 मार्च: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में होली और धुलेटी की छुट्टी रहेगी।
- 13 मार्च: मिजोरम में चपचार कुट के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
- 17 मार्च: जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र का अवकाश रहेगा।
नववर्ष और ईद की प्रमुख छुट्टियां
- 19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
- 20 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहे
- 21 मार्च: रमजान ईद और सरहुल के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार समेत देश के अधिकांश हिस्सों (लगभग 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों) में बैंक अवकाश रहेगा।
- 26 मार्च: श्री राम नवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 1 मार्च से बदल रहे हैं ये बड़े नियम, रेल टिकट से लेकर से लेकर गैस सिलेंडर के दाम तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
डिजिटल सेवाओं से मिलेगी राहत
भले ही बैंक की शाखाएं इन तारीखों पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। एटीएम (ATM), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। आप फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान जैसे काम ऑनलाइन माध्यम से बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे।
बता दें कि चेक क्लियरेंस और बड़ी नकद जमा जैसे कार्यों के लिए शाखा जाना अनिवार्य होता है, इसलिए अपनी वित्तीय योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।