• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

डिजिटल तरीके से घर की प्लानिंग और डिज़ाइनिंग करने वालों को रीयल-टाइम में मिलेगा होम लोन का एक्सेस

सुपरबोल्टर के यूज़र 3 डी में अपने घर के डिज़ाइन की कल्पना कर सकते है, लेआउट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और रियल-टाइम में कॉस्टिंग का अनुमान भी लगा स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 05:58:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 06:00:44 PM (IST)
डिजिटल तरीके से घर की प्लानिंग और डिज़ाइनिंग करने वालों को रीयल-टाइम में मिलेगा होम लोन का एक्सेस
होम लोन।

भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते मॉर्गेज फिनटेक प्लेटफॉर्म बेसिक होम लोन ने सुपर बोल्टर के साथ साझेदारी की घोषणा की है। गौरतलब है कि सुपर बोल्टर एक 3 डी होम डिज़ाइन प्लेटफॉर्म है। इस साझेदारी का उद्देश्य घर की प्लानिंग के शुरूआती दौर में ही होम लोन समाधानों को सुलभ बनाना है, ताकि उपभोक्ता अपने घर का सपना देखने से लेकर इसे बनाने तक के लिए ज़रूरी फंड आसानी से हासिल कर सकें। यह साझेदारी उनके लिए फाइनैंस से जुड़े फैसलों को आसान बना देगी।

इस साझेदारी से बेसिक के होम फाइनैंस समाधान सुपर बोल्टर के प्लेटफॉर्म पर शामिल हो जाएंगे, इससे उपभोक्ता घर खरीदने और रेनोवेशन के शुरुआती दौर में ही होम लोन पा सकेंगे। सुपरबोल्टर के यूज़र 3 डी में अपने घर के डिज़ाइन की कल्पना कर सकते है, लेआउट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और रियल-टाइम में कॉस्टिंग का अनुमान भी लगा सकते हैं। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर बेसिक के 150$ लेंडिंग पार्टनर्स शामिल होने से, उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन के शुरूआती चरण में ही लोन पाना आसान हो जाएगा। उन्हें अपनी ज़रूरतों के लिए कई प्लेटफॉर्म्स पर नहीं जाना पड़ेगा और साथ ही ज़्यादा कन्वर्ज़न रेट्स के ज़रिए दोनों कंपनियों को फायदा होगा।


इस अवसर पर बेसिक होम लोन में स्ट्रैटेजिक अलायंस के हैड, केतन सलहोत्रा ने कहा, “सुपर बोल्टर एक पावरफुल टचपॉइंट है जहाँ यूज़र अपने घर की प्लानिंग कर रहे हैं, इसे विज़ुअलाइज़ कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा में अपने फ़ाइनैंसिंग समाधानों को शामिल कर, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ताओं को सही समय पर लोन मिले, ताकि उनका घर बनाने का सपना आसानी से साकार हो सके।’’

भारत में फाइनैंस समाधानों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह साझेदारी की गई है। आज के दौर में ज़्यादातर उपभोक्ता घर खरीदने और रेनोवेशन के फैसले ऑनलाईन लेते हैं, ऐसे में उनकी डिजिटल यात्रा में फाइनैंस सुविधाओं को शामिल करने से हम उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान कर सकेंगे। उद्योग जगत के अनुमान के मुताबिक भारत का एम्बेडेड फाइनैंस मार्केट 2026 में 24.03 बिलियन डॉलर पर है, जो 2030 तक बढ़कर 33.69 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगा। ये आंकड़े इंटीग्रेटेड फाइनैंस सिस्टम की ओर बढ़ते झुकाव को दर्शाते हैं।

शुरूआत में यह साझेदारी पहली बार घर खरीदने वालों, रीसेल एवं निर्माणाधीन प्रॉपर्टी के खरीददारों और घर का रेनोवेशन करवाने वाले (रेंटल-रेडी अपग्रेड सहित) उपभोक्ताओं पर फोकस करेगी। इसके तहत टियर-1 शहरों जैसे बैंगलुरू, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे तथा तेज़ी से विकसित होते टियर- 2 मार्केट्स जैसे जयपुर, लखनऊ, इंदौर, कोची, कोयम्बटूर और विशाखपटनम की ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर बेसिक होम लोन के सीईओ एवं सह-संस्थापक अतुल मोंगा ने कहा, ‘डिजिटल इंटीग्रेशन के ज़रिए उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के इरादे से हमने यह साझेदारी की है। सुपर बोल्टर प्लेटफ़ॉर्म के साथ मिलकर हम उन उपभोक्ताओं के लिए लोन सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं, जो अपने घर की योजना ही बना रहे हैं। कारोबार बढ़ने के साथ यह पहल हमारे विकास की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में योगदान देगी, जिसके तहत हमने वित्तीय वर्ष 2030 तक सालाना रु 65000 के ऋण वितरण तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

सुपर बोल्टर के संस्थापक और सीईओ अरविंद प्रकाश सिंह ने कहा, ‘‘सुपर बोल्टर में हमारा मानना है कि अपने घर को डिज़ाइन करना उतना ही आसान होना चाहिए जितना कि उसके बारे में सोचना। बेसिक होम लोन के साथ इस साझेदारी के चलते यूज़र अपने सपने को साकार करने के लिए आसानी से फंड पा सकते हैं। हम एकसाथ मिलकर, न सिर्फ घर की कल्पना कर रहे हैं, बल्कि इसे हकीकत भी बना रहे हैं।”

बेसिक होम लोन को उम्मीद है कि इस साझेदारी से मध्यम से लम्बी अवधि में हर महीने रु 10-15 करोड़ के होम लोन वितरित किए जाएंगे। इसे सुपर बोल्टर के बढ़ते यूज़र बेस का फायदा मिलेगा, जहां हर महीने 6,000 से ज़्यादा नए होम डिज़ाइन प्रोजेक्ट शुरू होते हैं।