• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

ट्रंप की डिनर डेट में कौन कौन हुआ शामिल? जानें दुनियाभर के अरबपतियों ने कौन कौन से खाने का उठाया लुत्फ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शानदार डिनर डेट आयोजित किया। जिसमें दुनिया भर के कई अरबपति शामिल हुए।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 09:50:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 09:50:10 AM (IST)
ट्रंप की डिनर डेट में कौन कौन हुआ शामिल? जानें दुनियाभर के अरबपतियों ने कौन कौन से खाने का उठाया लुत्फ
ट्रंप की डिनर डेट में कौन कौन हुआ शामिल

HighLights

  1. ट्रंप की डिनर डेट में कौन कौन हुआ शामिल
  2. अरबपतियों ने कौन कौन से खाने का उठाया लुत्फ
  3. व्हाइट हाउस के मेन्यू में क्या क्या शामिल था ?

बिजनेस डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म हो चुकी है। इस वार्ता में दोनों देशों ने एआई और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक स्टेट डिनर होस्ट किया, जो इस वक्त 'हॉटेस्ट टॉपिक' बना हुआ है।

इस डिनर में दुनिया के कई अरबपति, राजनेता और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए सबने डिनर किया। बता दें कि इस डिनर के मेन्यू ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

डिनर में कौन कौन शामिल हुए ?

इस डिनर में अमेजन के फॉउंडर जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के फॉउंडर एलन मस्क, गूगल के फॉउंडर सुंदर पिचई, एपल पूर्व सीईओ टिम कुक, ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग, जूम सीईओ एरिक युआन और टिकटॉक निवेशक जेफ यास, ओपनएआई के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल शामिल हुए।


यह भी पढ़ें- Gold silver price today: MP, छत्तीसगढ़ में क्या चल रहा है आज सोना चांदी का रेट, जानें देश के हर शहर के ताजा भाव यहां

इसके अलावा जेपी मॉर्गन चेस, ब्लैकरॉक और गोल्डमैन सैक्स के सीईओ, एलवीएमएच सीईओ बर्नार्ड अर्नो और फाइजर सीईओ अल्बर्ट बौर्ला भी मेहमानों में शामिल थे।

व्हाइट हाउस के मेन्यू में क्या क्या शामिल था ?

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने डिनर के लिए खास मेन्यू तैयार किया था। शाही मेन्यू के पहले कोर्स में जंगली मशरूम, ताजी जड़ी-बूटियों, क्रिस्पी पैंसेटा और स्कैलियन ऑयल से सजी येलो स्क्वैश वेलोउटे (सूप) परोसी गई।

इसके बाद मेन कोर्स में तिल से क्रस्ट की हुई सी बास (मछली), ब्रेज्ड बेबी बोक चॉय, भुने हुए बैंगन और सॉस वर्टे शामिल थे।

डेजर्ट की बात करें तो इसमें वैनिला क्रेमक्स, खट्टी चेरी कॉन्फिड और अखरोट फ्रेंजीपेन के साथ-साथ व्हाइट हाउस की अपनी मधुमक्खियों के शहद से बनी आइसक्रीम शामिल थी।

बता दें कि ट्रंप ने शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों को “महान दोस्ती” बताया है।