• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

हर महीने होगा फायदा! सैलरी स्लिप की इन 5 छिपी बातों को समझें और हर साल हजारों बचाएं, एक्सपर्ट से जानें

Salary slip hidden details: नौकरी करने वालों के लिए हर महीने आने वाली सैलरी स्लिप सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि आपकी कमाई, कटौतियों और टैक्स प्लानिंग का प...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 05:44:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Dec 2025 05:44:52 PM (IST)
हर महीने होगा फायदा! सैलरी स्लिप की इन 5 छिपी बातों को समझें और हर साल हजारों बचाएं, एक्सपर्ट से जानें
आपकी Salary Slip में छिपी होती हैं 5 बड़ी बातें।

HighLights

  1. अपने अलाउंस का टैक्स-फ्री हिस्सा समझना अत्यंत आवश्यक है
  2. आपकी टैक्सेबल इनकम में कई छिपे हुए घटक शामिल होते हैं
  3. सैलरी स्लिप में दिखने वाला TDS आपका अंतिम कर दायित्व नहीं होता

बिजनेस डेस्क। नौकरी करने वालों के लिए हर महीने आने वाली सैलरी स्लिप सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि आपकी कमाई, कटौतियों और टैक्स प्लानिंग का पूरा ब्लूप्रिंट होती है। फिर भी, ज्यादातर लोग इसे सरसरी नजर से देखकर छोड़ देते हैं क्योंकि इसमें भरे शॉर्ट फॉर्म, संख्याएं और अलग-अलग अलाउंस आम लोगों को उलझन में डाल देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सैलरी स्लिप में आपकी इनकम और PF-ESI जैसे फैक्ट तो दिखते हैं, लेकिन इसके कई अहम पहलू ऐसे होते हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है और टैक्स बचत पर भी।

यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसी जरूरी बातें, जिन्हें आपकी सैलरी स्लिप खुलकर नहीं बताती, लेकिन जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

1. हर अलाउंस टैक्स-फ्री नहीं होता

सैलरी स्लिप में HRA, LTA, स्पेशल अलाउंस या कन्वीनियंस अलाउंस जैसी कई मदें दिखाई देती हैं। लेकिन स्लिप यह नहीं बताती कि इनमें से कौन-सा हिस्सा टैक्स-फ्री है और कौन-सा पूरी तरह टैक्सेबल।

उदाहरण के लिए-

  • HRA में छूट तभी मिलेगी जब आप किराया दे रहे हों और नियम पूरे हों।
  • LTA सिर्फ भारत में वास्तविक यात्रा पर, और वह भी 4 साल के ब्लॉक में दो बार ही छूट देता है।
  • यानी स्लिप में अलाउंस दिख जाना यह नहीं बताता कि आप पर टैक्स नहीं लगेगा।

2. टैक्सेबल इनकम

हाथ में आने वाली रकम देखकर कई लोग मान लेते हैं कि यही उनकी टैक्सेबल इनकम है। असल में टेक-होम सिर्फ नेट सैलरी दिखाती है। टैक्सेबल इनकम में शामिल होते हैं। एम्प्लॉयर का PF योगदान (7.5 लाख/वर्ष से ऊपर टैक्स योग्य), पर्क्विज़िट्स जैसे कंपनी कार, रेंट-फ्री हाउसिंग, फ्री मील्स, बोनस जो अभी मिला नहीं लेकिन देय है। यही वजह है कि सैलरी स्लिप और Form 16 के आंकड़े अक्सर अलग दिखाई देते हैं।


3. 80C, 80D और बाकी डिडक्शन स्लिप पर नहीं दिखते

सैलरी स्लिप में EPF, TDS और प्रोफेशनल टैक्स जैसे अनिवार्य कटौती दिखती हैं, लेकिन यह नहीं पता चलता कि आप टैक्स बचाने के लिए क्या-क्या क्लेम कर सकते हैं। जैसे PPF, ELSS, LIC प्रीमियम, बच्चों की स्कूल फीस (80C), हेल्थ इंश्योरेंस (80D), होम लोन ब्याज (24B), डोनेशन (80G)। अगर आपने समय पर HR में निवेश के प्रमाण जमा नहीं किए, तो ये सैलरी स्लिप पर नजर ही नहीं आते।

4. TDS आपका आखिरी टैक्स नहीं होता

सैलरी स्लिप में दिखने वाला TDS सिर्फ अस्थायी टैक्स कटौती है। आपकी अंतिम टैक्स लायबिलिटी ITR भरते समय तय होती है, जब सभी आय स्रोत और सभी डिडक्शन जोड़े जाते हैं। इसलिए टैक्स ज्यादा भी बन सकता है या रिफंड भी मिल सकता है। सिर्फ TDS देखकर निश्चिंत हो जाना सही नहीं।

यह भी पढ़ें- आम आदमी के लिए खुशखबरी, RBI ने बैंकिंग नियमों में किया बदलाव, इन 5 सुविधाओं में दी राहत

5. पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था का असर स्लिप में साफ नहीं दिखता

आजकल दो टैक्स सिस्टम हैं पुरानी और नई व्यवस्था। लेकिन सैलरी स्लिप यह नहीं बताती कि आपकी टैक्स कटौती किस व्यवस्था के हिसाब से हो रही है।

साल की शुरुआत में किया गया यह चुनाव आपके टेक-होम, कुल टैक्स दोनों को काफी बदल देता है। कई कर्मचारी तुलना किए बिना ऑप्शन चुन लेते हैं और अनजाने में ज्यादा टैक्स दे बैठते हैं।

आपकी सैलरी स्लिप सिर्फ यह नहीं दिखाती कि आपने कितना कमाया या कितना कट गया, यह आपके टैक्स, बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग को सीधे प्रभावित करती है। अगर आप इसकी छिपी बातों को समझ लें, तो न सिर्फ टेक-होम सैलरी का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे, बल्कि सालभर में अच्छी-खासी टैक्स बचत भी कर सकेंगे।

(एक्सपर्ट- गौरव जैन, डायरेक्ट टैक्स, फोर्विस मजार्स इन इंडिया)