• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adani-Hindenburg case: हिंडनबर्ग केस में SC के फैसले पर गौतम अडानी की प्रतिक्रिया, ‘सत्यमेव जयते’

सर्वोच्च अदालत ने कहा कि शेयर मार्केट से जुड़े कानून बनाने का काम सेबी का है। कोर्ट इसमें ज्यादा दखल नहीं दे सकती है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 03 Jan 2024 11:00:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jan 2024 12:25:34 PM (IST)
Adani-Hindenburg case: हिंडनबर्ग केस में SC के फैसले पर गौतम अडानी की प्रतिक्रिया, ‘सत्यमेव जयते’

एजेंसी, नई दिल्ली। हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मीडिया में छपी रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश लागू करने के लिए सरकार और सेबी से कहा है। मामले की जांच सेबी करती रहेगी। जांच ट्रांसफर करने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

अपने पक्ष में फैसला आने के बाद उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा, सत्यमेव जयते।

सर्वोच्च अदालत ने कहा कि शेयर मार्केट से जुड़े कानून बनाने का काम सेबी का है। कोर्ट इसमें ज्यादा दखल नहीं दे सकती है। अडानी समूह से जुड़े 24 में से 22 मामलों में सेबी ने जांच कर ली है। 2 में जांच जारी है। सेबी की रिपोर्ट पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।


बुधवार को सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने उन याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया, जिनमें अडानी समूह के खिलाफ निगरानी जांच की मांग की गई थी। अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाए थे।

इसके बाद देश में सियासी भूचाल आ गया था। अडानी समूह के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए थे और निवेशकों को लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ था। यह मामला संसद में भी उठा था, जब विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम उद्योगपति गौतम अडानी से जोड़ा था। राहुल गांधी ने भी आरोप लगाए थे।