Share Market News: शेयर बाजार के लिए अमंगल रहा मंगलवार, सेंसेक्स 1053 अंक गिरकर हुआ बंद
Today Share Market: बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1053 अंकों की गिरावट के बाद 70,370.55 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 333 अंक गिरकर 21,238.80 अंकों पर बंद हुआ ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 04:53:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 04:53:55 PM (IST)
Indian Stock Market Newsबिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Indian Stock Market News: मंगलवार का दिन शेयर मार्केट के लिए खास नहीं रहा। बैंकिंग, मिडकैप और सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ। स्मॉल कैप शेयर भी फीके रहे। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1053 अंकों की गिरावट के बाद 70,370.55 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 333 अंक गिरकर 21,238.80 अंकों पर बंद हुआ है। मार्केट कैप में आठ लाख करोड़ से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है।
हेल्थकेयर सेक्टर में आई तेजी
मंगलवार को ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट हुई। बैंक निफ्टी 1043 अंक गिरकर बंद हुआ। ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल व गेस सेक्टर से स्टॉक्स में गिरावट रिकॉर्ड की गई। हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं।
स्मॉल कैप शेयर गिरावट के साथ बंद
मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्ट के पांच स्टॉक्स हरे निशान और 25 लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी के 10 शेयर तेजी और 40 गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, डॉलर के मुकाबला रुपया भी कमजोर हुआ है। एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.15 पर बंद हुआ।
मार्केट कैप आठ लाख करोड़ घटा
शेयर मार्केट में गिरावट के चलते निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का बाजार कैपिटलाइजेशन 366.04 लाख करोड़ रहा है। मंगलवार को निवेशकों को 8.35 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।