• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Today: चुनाव परिणाम के बाद आज संभला शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

बुधवार को शेयर बाजार संभला नजर आया। सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और हरे निशान पर ही बंद हुए।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 03:56:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 03:56:29 PM (IST)
Share Market Today: चुनाव परिणाम के बाद आज संभला शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी
शेयर बाजार में उछाल

HighLights

  1. बुधवार को शेयर बाजार में दिखी रिकवरी
  2. शेयर बाजार खुलते ही आया उछाल
  3. मंगलवार को आई थी गिरावट

Share Market Today बिजनेस डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा। मंगलवार को सेंसेक्‍स 6000 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी में भी 1900 अंकों की गिरावट आई। हालांकि बाजार बंद होने तक सेंसेक्‍स ने दो हजार अंकों की रिकवरी कर ली।

वहीं मंगलवार के मुकाबले बुधवार को शेयर बाजार थोड़ा संभला नजर आया और सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। सुबह 9.15 बाजार खुलने पर सेंसेक्स 672.84 अंक (0.93 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 72,751 पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी में 170.20 अंकों का उछाल देखा गया।


naidunia_image

शेयर बाजार ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

शेयर बाजार ने 11.30 बजे तक रफ्तार भी पकड़ ली। सेंसेक्स 1,701.97 अंकों के उछाल के साथ 73,800.15 के स्‍तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 530.85 अंक बढ़कर 22,415.35 के स्तर पर पहुंच गया।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

साढ़े तीन बजे कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2,156.66 अंकों (2.99 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 74,235.71 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 735.85 अंकों (3.36 प्रतिशत) की बढ़ोतरी के साथ 22,620.35 अंकों पर बंद हुआ।