• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे चार आईपीओ, नोट कर लें प्राइस बैंड

एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 05:03:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 05:03:02 PM (IST)
Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे चार आईपीओ, नोट कर लें प्राइस बैंड
Upcoming IPO This Week

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming IPO This Week: 22 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल थोड़ी कम रहेगी। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में एक नया आईपीओ खुलेगा। एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलेंगे। पहले से खुले मेनबोर्ड सेगमेंट में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एसएमई में Faalcon Concepts हैं। जिनकी क्लोजिंग आने वाले हफ्ते में होगी। अगले सप्ताह लिस्टेड कंपनी में Vodafone Idea Ltd का एफपीओ सूचीबद्ध होगा। साथ ही एसएमई सेगमेंट की चार कंपनियां शेयर बाजार में शुरुआत करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन-से नए आईपीओ खुलेंगे।

JNK India IPO

इसका प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह आईपीएल 23 अप्रैल को खुलेगा। 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने 647.47 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। लॉट साइज 36 शेयर है। 30 अप्रैल को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।


Varyaa Creations IPO

यह आईपीओ 22 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी 20.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर है। एक हजार शेयर लॉट साइज रखा गया है।

Shivam Chemicals IPO

20.18 करोड़ के इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल और क्लोजिंग 25 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 44 रुपये और लॉट साइज तीन हजार शेयर है।

Emmforce Autotech IPO

इस आईपीओ की ओपनिंग 23 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड 93 से 98 रुपये प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 1200 शेयर है।

पहले से खुले आईपीओ

Vodafone Idea Limited

वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को ओपन हुआ था। यह 22 अप्रैल को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 10-11 रुपये है। लॉट साइज 1298 शेयर है। अब तक 0.54 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।