
मुंबई। Air India की फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी विमानन कंपन ने शुक्रवार को कहा कि वह उड़ान के अंतिम क्षणों तक खाली रह गई सीटों की बुकिंग पर बड़ा डिस्काउंट देगी। हालांकि एयरलाइन ने फिलहाल डिस्काउंट की जानकारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह 50 फीसदी होगी।
Air India: The national carrier has decided for the domestic sector that “very last moment inventory” i.e available seats within 3 hours of departure would be sold at a hefty discount, normally exceeding 40% of the selling price. pic.twitter.com/68YnXfJc7L
— ANI (@ANI) May 10, 2019
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उड़ान के तीन घंटों के भीतर बिकने वाले एयर टिकटों पर वह बहुत ज्यादा डिस्काउंट की पेशकश करेगी। कंपनी की व्यावसायिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। ये टिकट एयर इंडिया के काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी एजेंट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।
जेट एयरवेज की उड़ानें बंद होने के बाद एविएशन कंपनियों ने किराये में बड़ी बढ़ोतरी की है। सामान्य दिनों में भी उड़ान से ठीक पहले बिकने वाले टिकट अपेक्षाकृत 40 फीसदी या उससे ज्यादा महंगे होते हैं। कंपनी ने कहा कि उसकी इस पहल से किसी विशेष परिस्थिति में तत्काल यात्रा के लिए मजबूर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।